# हरिद्वार पुलिस में बड़ा फेरबदल, 94 निरीक्षक और उप निरीक्षकों के तबादले; कई कोतवालों की बदली जिम्मेदारी

**रिपोर्ट: लक्ष्मण कश्यप**
हरिद्वार। कुंभ-2027 की तैयारियों के बीच हरिद्वार पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। जारी आदेश के अनुसार कुल 94 निरीक्षक, उप निरीक्षक और महिला उप निरीक्षकों के तत्काल प्रभाव से तबादले किए गए हैं। इस फेरबदल में जिले के कई प्रमुख कोतवाली और थानों के प्रभारी बदल दिए गए हैं।
आदेश के तहत कोतवाली नगर की जिम्मेदारी चन्द्रभान सिंह, ज्वालापुर की अमरजीत सिंह, कनखल की केसी भट्ट, रुड़की की नंद किशोर भट्ट, कलियर की राजेन्द्र खोलिया, पथरी की विनोद गुसाईं, मंगलौर की मनोज मैनवाल, श्यामपुर की भगवान महर, रानीपुर की राकेश शाह और सिडकुल की जिम्मेदारी अनिरुद्ध मैठाणी को सौंपी गई है।
इसके अलावा बहादराबाद, खानपुर, झबरेड़ा और बुग्गावाला सहित अन्य थानों में भी नई तैनाती की गई है। सीआईयू हरिद्वार और रुड़की के प्रभारियों को भी बदला गया है। सभी अधिकारियों को तत्काल नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।


