![]()
### युवाओं को नशे से दूर रहने का दिलाया संकल्प, विकसित भारत के निर्माण में भागीदारी की अपील
रिपोर्ट ; मोहित प्रधान
हरिद्वार। युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने और नशा मुक्त भारत के निर्माण में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से गुरुवार को विकास भवन सभागार में ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ के तहत बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता केंद्र सरकार में प्रतिनियुक्ति पर तैनात मेरा युवा भारत (MY Bharat) की सीईओ प्रियंका शुक्ला ने की। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सिमरनजीत कौर मौजूद रहीं।
प्रियंका शुक्ला ने कहा कि युवा देश की सबसे बड़ी शक्ति हैं। उनकी ऊर्जा और प्रतिभा का उपयोग सकारात्मक दिशा में होना चाहिए। युवाओं को नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेल और सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से विकसित भारत के निर्माण में योगदान देना चाहिए।
सीडीओ डॉ. ललित नारायण मिश्र ने कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य और भविष्य के साथ पूरे परिवार एवं समाज को प्रभावित करता है। वहीं, सिमरनजीत कौर ने युवाओं से अपने अधिकारों और जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक रहने की अपील की।
बैठक में युवाओं ने भी अपने विचार रखे। अंत में उपस्थित युवाओं एवं अन्य लोगों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई। सभी ने स्वयं नशा नहीं करने और दूसरों को भी इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया।


### युवाओं को नशे से दूर रहने का दिलाया संकल्प, विकसित भारत के निर्माण में भागीदारी की अपील