VIP ग्रुप पर खबर का 21 घंटे में बड़ा असर, हरकत में आया जिला प्रशासन; अजीतपुर-जियापोता में उठाया गया कूड़ा

खबर प्रकाशित होने के महज 21 घंटे के भीतर सड़क किनारे जमा कूड़े की हुई सफाई, स्थानीय लोगों ने प्रशासन और VIP ग्रुप का जताया आभार
रिपोर्ट: अरुण कश्यप
हरिद्वार। सोशल मीडिया और पत्रकारिता के माध्यम से जनसमस्याओं को उठाने का असर एक बार फिर देखने को मिला। VIP ग्रुप पर सड़क किनारे लंबे समय से जमा कूड़े-करकट की समस्या को लेकर खबर और वीडियो प्रसारित किए जाने के महज 21 घंटे के भीतर जिला प्रशासन और जिला पंचायत हरिद्वार हरकत में आ गए। इसके बाद संबंधित स्थान पर सफाई अभियान चलाकर कूड़े का निस्तारण कराया गया।
बताया गया कि अजीतपुर-जियापोता क्षेत्र में सड़क किनारे एक स्थान पर लंबे समय से कूड़े का ढेर जमा था। स्थानीय लोगों द्वारा लगातार सफाई की मांग उठाई जा रही थी, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा था। बुधवार दोपहर करीब एक बजे VIP ग्रुप के एडमिन अरुण कश्यप ने इस समस्या से संबंधित वीडियो और खबर ग्रुप पर साझा की।
खबर सामने आने के बाद प्रशासन ने मामले का संज्ञान लिया और मौके पर आधा दर्जन से अधिक सफाई कर्मचारियों के साथ सफाई वाहन भेजे। कर्मचारियों ने अभियान चलाकर जमा कूड़े को हटाया और स्थल की सफाई की।VIP ग्रुप पिछले 13 वर्षों से जनसमस्याओं को अधिकारियों तक पहुंचाने, जनहित के मुद्दों पर चर्चा करने और समस्याओं के समाधान के लिए संवाद का मंच बना हुआ है। ग्रुप के माध्यम से सड़क, बिजली, पानी, सफाई, प्रशासनिक शिकायतों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों को समय-समय पर उठाया जाता रहा है।सफाई होने के बाद स्थानीय लोगों जिनमे विपिन कश्यप, संगम कुमार, मनोज कश्यप,एडवोकेट रिशिपाल कश्यप, धर्मपाल सिंह, मास्टर शशि चौहान, भगवतीपुरम कॉलोनी के अध्यक्ष संजय भाटी और कॉलोनी के संरक्षक शिवकुमार चौहान उप प्रधान डा कैलाश कुमार आदि ने जिला प्रशासन, जिला पंचायत और VIP ग्रुप के प्रयासों की सराहना करते हुए आभार जताया। यह कार्रवाई इस बात का उदाहरण बनी कि जिम्मेदारी के साथ उठाई गई जनसमस्या प्रशासन तक पहुंचे तो समाधान की दिशा में तेजी से कदम बढ़ सकते हैं।


