उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 17 आईपीएस अधिकारियों के तबादले; छह जिलों को मिले नए
कप्तान
रिपोर्ट:मोहित प्रधान
देहरादून। उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों और निर्वाचन आयोग के निर्देशों के बीच शासन ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए 17 आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। 25 नवंबर की देर रात जारी आदेश के तहत छह जिलों में नए पुलिस कप्तानों की तैनाती की गई है।
तबादला सूची के अनुसार मणिकांत मिश्रा को ऊधमसिंह नगर, देवेंद्र पींचा को पौड़ी, अर्पण यदुवंशी को नैनीताल, सरिता डोबाल को टिहरी, अमित श्रीवास्तव द्वितीय को चमोली और जगदीश चंद्र को बागेश्वर का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।वहीं, नैनीताल के एसएसपी मंजूनाथ टीसी को 31वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर, टिहरी की एसएसपी श्वेता चौबे को आईआरबी द्वितीय, पौड़ी के एसएसपी सर्वेश पंवार को सुरक्षा अभिसूचना मुख्यालय तथा ऊधमसिंह नगर के एसएसपी अजय गणपति को एसडीआरएफ सेनानायक बनाया गया है।
इसके अलावा पंकज भट्ट को आईआरबी प्रथम बैलपड़ाव, हरीश वर्मा को 46वीं वाहिनी पीएसी, विशाखा अशोक भदाणे और जितेंद्र मेहरा को पुलिस मुख्यालय, सुरजीत पंवार को भी पुलिस मुख्यालय तथा शाहजहां जावेद खान को अग्निशमन सेवा में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।


