त्योहारों को लेकर श्यामपुर पुलिस अलर्ट, चिड़ियापुर बॉर्डर पर चलाया सघन चेकिंग अभियान

थाना प्रभारी नितेश शर्मा के नेतृत्व में वाहनों की जांच, संदिग्ध व्यक्तियों पर रखी गई नजर; संवेदनशील स्थानों पर भी बढ़ाई गई सतर्कता
रिपोर्ट; लक्ष्मण कश्यप
श्यामपुर/लालढांग। आगामी त्योहारों के मद्देनजर जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए श्यामपुर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। इसी क्रम में कोतवाली श्यामपुर पुलिस की ओर से चिड़ियापुर बॉर्डर पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। थाना प्रभारी नितेश शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बॉर्डर से गुजरने वाले वाहनों को रोककर उनकी गहन जांच की। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों पर विशेष नजर रखी गई।
पुलिसकर्मियों ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने के लिए जागरूक किया। थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है। सुरक्षा के मद्देनजर बॉर्डर और अन्य संवेदनशील स्थानों पर चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा।


