चुनाव के मद्देनजर श्यामपुर पुलिस अलर्ट, लाइसेंसी शस्त्र धारकों को जमा कराने के नोटिस जारी
शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने के लिए पुलिस ने शुरू की निरोधात्मक कार्रवाई, शस्त्र जमा कराने के दिए निर्देश
रिपोर्ट ; लक्ष्मण कश्यप
![]()
श्यामपुर। आगामी चुनाव को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने और क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए श्यामपुर पुलिस अलर्ट मोड पर है। चुनाव के दौरान किसी भी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए पुलिस द्वारा आवश्यक निरोधात्मक कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में थाना श्यामपुर पुलिस ने क्षेत्र के सभी लाइसेंसी शस्त्र धारकों को अपने शस्त्र निर्धारित समयावधि के भीतर जमा कराने के लिए नोटिस तामील कराए हैं। पुलिस ने शस्त्र धारकों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने लाइसेंसी हथियार संबंधित थाने अथवा निर्धारित स्थान पर समय से जमा कराना सुनिश्चित करें।
पुलिस ने सभी शस्त्र धारकों से चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष बनाने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है। वहीं, चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा लगातार निगरानी और सतर्कता बरती जा रही है।



