VIP ग्रुप पर समाजसेवी सचिन चौधरी द्वारा प्रसारित वीडियो के बाद तेज हुई शासन में हलचल, ,,,,,,

चर्चाओं का बाजार गर्म।
रिपोर्ट: दिशा शर्मा
हरिद्वार में एक समाजसेवी सचिन चौधरी द्वारा सोशल मीडिया के एक व्हाट्सएप ग्रुप VIP ग्रुप पर साझा किए गए वीडियो के बाद प्रशासनिक और राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। वीडियो सामने आने के बाद विभिन्न स्तरों पर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं।सूत्रों के अनुसार, संबंधित विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी को मुख्यालय से संबद्ध किए जाने की चर्चा है, जबकि उनकी जगह विभाग के ही एक अन्य वरिष्ठ अधिकारी को हरिद्वार का अतिरिक्त प्रभार सौंपे जाने की बातें सामने आ रही हैं। हालांकि, इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक आदेश या पुष्टि सार्वजनिक नहीं की गई है।चर्चाओं के बीच वीडियो में दिखाई दे रहे एक यूकेडी नेता की भूमिका भी सुर्खियों में है। जानकारों का कहना है कि पूरे घटनाक्रम की पृष्ठभूमि लगभग आठ दिन पहले शुरू हुए एक विवाद से जुड़ी बताई जा रही है, जिस पर हाल ही में वायरल हुए वीडियो के बाद नया मोड़ आ गया।वहीं, प्रशासनिक हलकों में यह भी चर्चा है कि इस पूरे मामले का असर विभाग के शीर्ष स्तर तक पहुंच सकता है। हालांकि इन सभी दावों की आधिकारिक पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है। अब सभी की नजर शासन और संबंधित विभाग की ओर से आने वाली आधिकारिक प्रतिक्रिया और संभावित कार्रवाई पर टिकी हुई है।


