**हरिद्वार की विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति में बनेगी 2027 की जीत की रणनीति: त्रिवेंद्र सिंह रावत**

**रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राम माधव और बांसुरी स्वराज सहित कई वरिष्ठ नेता होंगे शामिल**
रिपोर्ट; मोहित प्रधान
हरिद्वार। भाजपा की ओर से 21 और 22 नवंबर को हरिद्वार के प्रेम नगर आश्रम में विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति का आयोजन किया जाएगा। पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि इस कार्यसमिति के माध्यम से 2027 के विधानसभा चुनाव में जीत का मार्ग प्रशस्त होगा। उन्होंने बताया कि 21 नवंबर को पार्टी के सभी मोर्चों और प्रकोष्ठों की कार्यसमिति बैठकें होंगी, जबकि 22 नवंबर को विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति आयोजित की जाएगी। इसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, प्रदेश प्रभारी राम माधव और सह प्रभारी बांसुरी स्वराज सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।
गुरुवार को सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रेम नगर आश्रम पहुंचकर तैयारियों का निरीक्षण किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, प्रदेश मीडिया प्रभारी विकास तिवारी, सुशील त्यागी, जिला महामंत्री हीरा सिंह बिष्ट, संजीव चौधरी, जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा और गौरव वर्मा सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। मदन कौशिक ने कहा कि बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों, चुनावी रणनीति और संगठनात्मक कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।


