आबकारी अधिनियम के वांछित अभियुक्त को श्यामपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार
कांगड़ी पानी की टंकी के पास से पकड़ा गया 43 वर्षीय आरोपी, न्यायालय में किया जाएगा पेश
रिपोर्ट ; लक्ष्मण कश्यप
श्यामपुर/हरिद्वार। जनपद में वांछित, इनामी एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत श्यामपुर पुलिस ने आबकारी अधिनियम के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर पुलिस द्वारा की जा रही कार्रवाई के दौरान सटीक सुरागरसी और पतारसी के आधार पर आरोपी सुनील (43) पुत्र श्याम सिंह निवासी ग्राम कांगड़ी, पानी की टंकी के पास, को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी को ग्राम कांगड़ी स्थित पानी की टंकी के पास से पकड़ा। आरोपी वाद संख्या 1254/24 में धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत वांछित चल रहा था।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त का नियमानुसार मेडिकल परीक्षण कराने के बाद उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
पुलिस टीम में उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह तोमर, कांस्टेबल सौरभ नोटियाल और कांस्टेबल अनिल रावत शामिल रहे।



