गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का बड़ा खेल! ‘ मोनू’ और प्रदीप पर उठे सवाल, हर दिन लाखों के वारे-न्यारे
रिपोर्ट अरुण कश्यप 
हरिद्वार। शहर में घरेलू और व्यावसायिक गैस सिलेंडरों की कथित कालाबाजारी को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, ‘’ कथित तौर पर प्रदीप के जरिए बड़े पैमाने पर गैस सिलेंडरों की अवैध बिक्री करवा रहा है। आरोप है कि एक-एक सिलेंडर को तीन से चार हजार रुपये तक में बेचा जा रहा है, जिससे हर दिन लाखों रुपये के वारे-न्यारे होने की चर्चा आम है।
बताया जा रहा है कि यह खेल लंबे समय से सुनियोजित तरीके से चल रहा है और जिम्मेदार विभागों की निगाहें अब तक इस पर नहीं पड़ीं या फिर जानबूझकर अनदेखी की जा रही है। यदि आरोप सही हैं तो यह न केवल उपभोक्ताओं की जेब पर डाका है, बल्कि गैस वितरण व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े करता है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि मामले की तत्काल जांच कराई जानी चाहिए और यह पता लगाया जाना चाहिए कि आखिर किसके संरक्षण में यह कथित कालाबाजारी चल रही है। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस पर कार्रवाई करता है या नहीं।


