हरिद्वार की लड़की के साथ हुआ साइबर क्राइम।
यदि आप है सुंदर और हॉट तो हो जाइए सावधान,,,,,,
क्योंकि चुराई जा सकती है आपकी भी प्रोफाइल पिक्चर,,,,,,
दिव्या ने उठाई आवाज,,,,,
रिपोर्ट- दिशा शर्मा
हरीद्वार/दिल्ली: इन दिनों सोशल मीडिया पर साइबर क्राइम दिन पर दिन बढ़ता ही जा रहा है,
अपराधी नए-नए तरीके ईजाद कर लड़कियों फर्जी आईडी बनाकर उन्हें परेशान कर रहे तो कोई किसी की प्रोफाइल चोरी करके पैसों की डिमांड करना करने के साथ साथ लड़कियों की फोटो अश्लील रूप से एडिट कर स्पा सेंटर आदि के लिए ग्राहको को आकर्षित करने के लिए भी इस्तेमाल कर रहे हैं,
शनिवार को भी एक नया मामला प्रकाश में आया है,हाल में दिल्ली में रहने वाली हरिद्वार निवासी दिव्या भारती की प्रोफाइल चोरी कर कुछ लोगों ने उनका गलत इस्तेमाल करना शुरू कर दिया दिव्या भारती ने बताया कि शनिवार को उनके एक मित्र विशाल ने उन्हें बताया कि उनकी प्रोफाइल किसी मसाज पार्लर के नाम पर इस्तेमाल कि जा रही है
तथा उसे सोशल मीडिया पर इस्तेमाल भी किया जा रहा है,
बातचीत के दौरान दिव्या ने बताया कि मुझे सूचना मिलते ही मेने तुरंत पुलिस को संपर्क किया और बड़ी मशक्कत के बाद उनकी वेबसाइट से मेरी फोटो हटी,
दिव्या ने बताया कि जिस तरह से आजकल लड़कियों के साथ हो इस तरह के अपराधों की संख्या बढ रही है
ऐसे मामलों में बिलकुल डरने की कोई जरूरत नहीं है ,अगर वह सही है तो वह अपने साथ हुए अपराध का खुलकर विरोध कर सकती है अपनी फैमिली को बता सकती हैं साइबर क्राइम की मदद भी ले सकते हैं,



