फराह खान के बाद अब नवाजुद्दीन सिद्दीकी का वीडियो वायरल, आरती और तिलक से परहेज करने के दावों पर विवाद
हिंदू संगठनों के निशाने पर आए फराह खान और नवाजुद्दीन सिद्दीकी, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
रिपोर्ट: मोहित प्रधान ।
सोशल मीडिया पर फिल्मी हस्तियों से जुड़े वीडियो को लेकर एक बार फिर विवाद चर्चा में है। फराह खान के बाद अब अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी का एक वीडियो वायरल होने की चर्चा है। वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि वह आरती और तिलक जैसी धार्मिक परंपराओं में शामिल होने से परहेज करते दिखाई दे रहे हैं। इस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर बहस तेज होने और कुछ हिंदू संगठनों की ओर से नाराजगी जताए जाने की चर्चा है।वायरल वीडियो के संदर्भ में नवाजुद्दीन सिद्दीकी और फराह खान को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने इन घटनाओं पर सवाल उठाए हैं, जबकि कुछ लोगों का कहना है कि किसी व्यक्ति की धार्मिक मान्यताएं और निजी आस्था उसका व्यक्तिगत विषय हैं। यदि ऐसा है तो आखिर किसने नवाज और फराह खान को विवश किया कि वो हिंदू त्योहारों का हिस्सा बने,,
हालांकि, वायरल वीडियो की पूरी पृष्ठभूमि, उसकी प्रामाणिकता और संबंधित घटनाक्रम की स्वतंत्र पुष्टि के बिना यह निष्कर्ष निकालना उचित नहीं होगा कि दोनों कलाकारों ने किसी धर्म या धार्मिक परंपरा के प्रति जानबूझकर अपमानजनक व्यवहार किया है।



