- हरिद्वार में अवैध शराब के कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, दो आरोपी गिरफ्तार
खड़खड़ी और ब्रह्मपुरी में अलग-अलग कार्रवाई, माल्टा ब्रांड की 42 टेट्रा पैक देशी शराब बरामद
रिपोर्ट ; मोहित
प्रधान
हरिद्वार। कोतवाली नगर पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से माल्टा ब्रांड की कुल 42 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब बरामद की है। दोनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मुकदमे दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 18 और 19 अक्टूबर 2026 की रात कोतवाली नगर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई की।
पहली कार्रवाई में खड़खड़ी की कुंज गली निवासी 43 वर्षीय प्रदीप उर्फ दीपा को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से 22 टेट्रा पैक देशी शराब बरामद हुई। वहीं, ब्रह्मपुरी की मिश्रा गली निवासी 28 वर्षीय सूरज वर्मा के पास से 20 टेट्रा पैक शराब बरामद की गई।
पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक कुंदन सिंह राणा, वरिष्ठ उपनिरीक्षक नंदकिशोर ग्वाड़ी, कांस्टेबल 265 वीरेंद्र बनौला, कांस्टेबल 185 रितेश कुमार और कांस्टेबल 1298 पवनीश कवि शामिल रहे।


