ऑपरेशन प्रहार: पिल्ला गैंग की रीढ़ को किया गिरफ्तार, भूपतवाला से लक्सर तक फैला नेटवर्क,,,,,
रिपोर्ट:अरुण कश्यप!
हरिद्वार। “ऑपरेशन प्रहार” के तहत कोतवाली कनखल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने पिल्ला गैंग से जुड़े एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है, जो गैंग को नशा, पैसा और हथियार उपलब्ध कराने का काम करता था। पुलिस के अनुसार गैंग का नेटवर्क भूपतवाला से लेकर लक्सर तक फैला हुआ है और अब तक इस मामले में 10 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक कनखल के नेतृत्व में पुलिस टीम लगातार शराब तस्करों, वारंटियों, हिस्ट्रीशीटरों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ अभियान चला रही है। क्षेत्र में लगातार बढ़ रही मारपीट और हुड़दंग की घटनाओं को देखते हुए सादे कपड़ों में पुलिस टीमें तैनात की गई थीं।पुलिस के मुताबिक 4 मई 2026 को प्रणव शर्मा निवासी कनखल ने रॉयल हट, जगजीतपुर में हुई मारपीट के संबंध में मुकदमा दर्ज कराया था, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर 17 मई को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान सोनूपाल पुत्र अशोकपाल निवासी कांगड़ी श्यामपुर, हाल निवासी कुम्हारगढ़ा थाना कनखल के रूप में हुई है। जिसे गिरफ्तार कर अब उसकी सही जगह यानि सलाखों के पीछे भेजा गया है
,,,,


