नगर निगम अधिकारियों पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप।
गणेश वैद (सत्यम एक्सप्रेस)
ऋषिकेश। सड़क निर्माण को लेकर नगर निगम के प्रति शांतिनगर व गंगानगर के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या ने महिलाएं एवं पुरुषों ने नगर निगम अधिकारियों पर घोर लापरवाही, अनियमितता एवं भ्रष्टाचार के आरोप भी जड़े।
दरअसल नगर निगम द्वारा शांतिनगर व गंगानगर में सड़क निर्माण के लिए कई रोज पहले सड़क खोदी गई थी। जिसके चलते बरसात के पानी से इस पूरे क्षेत्र में जलभराव से आसपास के लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है ऊपर से वहा बड़े बड़े गड्ढे होने से कई वाहन सवार भी चोटिल हो रहे है। जिसको लेकर आज क्षेत्रवासियों का गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी तादात में शांतिनगर व गंगानगर के लोग सबको पर उतरे और मेयर शंभू पासवान व क्षेत्रीय पार्षद के विरोध में नारेबाजी की। इस मौके पर कांग्रेस की ओर से मेयर प्रत्याशी रहे दीपक जाटव भी मौजूद रहे।
उन्होंने आरोप लगाया कि मेयर इस समस्या की ओर झांकते भी नहीं और ना ही क्षेत्रीय पार्षद इस और देखती, बस उन्हें तो केवल यहां के लोगो का वोट लेना था इनकी समस्या से उन्हें कोई मतलब नहीं। उन्होंने नगर निगम अधिकारियों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगते हुए कहा कि कई घन मिट्टी यहां से उठा ली गई जिसका कही हिसाब नहीं, साथ ही यह सड़क जो पहले 35 फीट की होती थी आज मात्र 25 फीट की रहा गई है। उन्होंने निगम की ओर से पुलिया तोड़े जाने पर भी विरोध जताया, कहा कि अब क्षेत्रवासी निगम की ओर से कोई तोड़फोड़ तब तक नहीं करने देंगे जब तक निगम अपना रोडमैप सबके सामने नहीं रखता। आखिर निगम के अधिकारी चाहते क्या है यह क्षेत्रवासियों को भी पता होना चाहिए।
मेयर के सामने ही लगे मुर्दाबाद के नारे
विरोध प्रदर्शन की आवाज कानों में पड़ते ही मेयर शंभू पासवान भी मौके पर पहुंचे। जैसे ही वह गाड़ी से उतरे सामने खड़े चुनाव में उनके प्रतिद्वंदी रहे मेयर प्रत्याशी दीपक जाटव ने मेयर मुर्दाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए। हालांकि मेयर शंभू पासवान सिर्फ उनकी ओर मुस्कुराकर देखते हुए आगे बढ़ गए।



