शिवालिक नगर में चला प्राधिकरण का डंडा रिपोर्ट दिशा शर्मा हरिद्वार।हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण का सीलिंग अभियान गुरुवार को भी जारी रहा, इस दौरान प्राधिकरण की टीम ने आज शिवालिक नगर में प्रदीप कुमार चौहान द्वारा आर- 80 में कराए जा रहे अवैध निर्माण को सील कर दिया है। और हिदायत दी गयी है कि सील के साथ प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से छेड़छाड़ नही करे अन्यथा सील तोड़ने के प्रयास में मुकदमा दायर कराया जाएगा।
Author: Satyam Express
डीएम ने फिर दिया सख्त संदेश जिलेभर के दफ्तरों में छापेमारी! किसी का रोक दिया वेतन, तो किसी को नोटिस रिपोर्ट: दिशा शर्मा हरिद्वार।जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह ने खुद तथा सख्त निर्देश जारी कर अपने अधीनस्थ अधिकारियों द्वारा जनपद भर में चैकिंग अभियान चलवाया, सबसे पहले उन्होंने बहादराबाद पहुंचकर विकास खंड कार्यालय, मृदा परीक्षण प्रयोगशाला बहादराबाद, आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 19 व 12 का औचक निरीक्षण किया। छापेमारी से जनपद में हड़कम्प मच गया। सुबह दस बजकर दस मिनट बीडीओ ऑफिस में छापेमारी के दौरान 9 कार्मिक अनुपस्थित पाये गये। उसके बाद दस बजकर छब्बीस मिनट पर मृदा परीक्षण केंद्र बहादराबाद…
दिवाली पर नहीं मिला गिफ्ट तो उल्टी सीधी खबर निकालकर, खुन्नस निकाल रहे कुछ पतलकार रिपोर्ट:दिशा शर्मा हरिद्वार।दिवाली शुरू होने से करीब 15 दिन पहले ही गिफ्ट और लिफाफों की बौछार सी देखने को मिलती ही है ,लेकिन जिसमे कुछ पत्रकारों को कई अधिकारियों और नेताओं से आखिरकार निराशा हाथ लगी। इसके बाद उन पत्रकारों ने उलझुलुल और उल्टी सीधी खबरें लिखकर अपने निराश मन के साथ उन्हें बदनाम करने का जैसे मानो मन बना लिया हो, ऐसे लोग आजकल पूरी फॉर्म में है और उन अधिकारियों और नेताओं को चुन चुन कर निशाना बना रहे हैं जिन्होंने उन्हें…
एचआरडीए की बोर्ड बैठक में हुए अहम फैसले उत्तराखंड के निवासी ही खरीद पाएंगे ट्रांसपोर्ट नगर में भू खंड रिपोर्ट:अरुण कश्यप हरिद्वार। हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण की 83 बोर्ड बैठक गढ़वाल मंडल के आयुक्त विनय शंकर पांडे की अध्यक्षता में संपन्न हुई, बैठक में 30 मदो पर बोर्ड सदस्यो के साथ विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। बैठक में खेल अवस्थापना, सुविधाओं को राष्ट्रीय एवं अन्तराष्ट्रीय स्तर के मानको के रूप में विकसित करने पर प्राधिकरण के समस्त अधिकारियो एवं कर्मचारीयों सहित सचिव एवं उपाध्यक्ष के कार्यो की सराहना की गयी। बोर्ड द्वारा मानचित्र स्वीकृति में प्रदान किये जाने वाले नियमानुसार…
500 का डलवाया तेल सेल्स मेन ने मांगे पैसे तो कर दिया हमला, कांस्टेबल पर भी बिरादरीवाद का आरोप, रिपोर्ट:दिशा शर्मा । हरिद्वार। तेल डलवाने के बाद यदि सेल्समेन ने पैसे मांगे तो दबंग लोगो ने हमला कर दिया, बहादराबाद थानाध्यक्ष को दिए गए प्रार्थना पत्र में आत्मलपुर बोग्ला निवासी शुभम ने बताया कि वह पेट्रोल पंप पर कर्मचारी है ,शुक्रवार के दिन राजेश चौहान उर्फ बाबा तथा वासुदेव चौहान मोटरसाइकिल में तेल डलवाने आए उन्होंने ₹500 का तेल मोटरसाइकिल में डलवाया लेकिन जब मैं पैसे मांगे तो उन लोगों ने मेरे साथ गाली गलौज शुरू कर दी और देखते…
युवक के घर पर हमला* रिपोर्ट: दिशा शर्मा! हरिद्वार।लक्सर क्षेत्र के ग्राम दरगाहपुर में कल शाम कुछ दबंग लोगो ने गांव के एक युवक अंशु कुमार के घर पर हमला कर दिया, जानकारी देते हुए अंशु ने बताया कि मेरे घर पर दो बाइक पर 6 लोग सवार होकर आए, जिन्होंने आते ही मारपीट शुरू कर दी केवल यही नहीं बल्कि उन लोगों ने फायरिंग भी की सूचना मिलते ही भीम क्रांति एकता मिशन के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार सैनी अपनी टीम को लेकर तत्काल ग्राम दरगापुर पहुंचे और पीड़ित परिवार से जाकर मिले, जिसकी सूचना उन्होंने लक्सर…
दुस्साहस: ऋषिकुल पुल के समीप पत्थरो से कुचलकर युवक की हत्या कुछ दिन पहले भी हुआ था हमला रिपोर्ट :अरुण कश्यप हरिद्वार!छोटी दीपावली की सुबह एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जिसमें एक 28 वर्षीय को युवक को पत्थरों से कुचलकर उसकी हत्या कर दी गई , महेश और कल्लू ऋषिकुल में मैदान के पास अपनी प्रसाद की दुकान लगाता था , सुबह उसके परिजनों को उसका शव क्षत विक्षत अवस्था में मिला जानकारी देते हुए मृतक की बड़ी बहन शीला ने बताया कि हत्या करने वालों…
एक्शन मोड में जिले का आबकारी विभाग, ताबड़तोड़ छापेमारी के दौरान 27 गिरफ्तार रिपोर्ट:अरुण कश्यप हरिद्वार।।जिले का आबकारी विभाग पिछले एक हफ्ते से एक्शन मोड में नजर आ रहा है, जनपद भर में आबकारी विभाग द्वारा ताबड़ तोड़ छापेमारी की जा रही है । जानकारी देते हुए जिला आबकारी अधिकारी हरिश्चंद्र जोशी ने बताया की इन दिनो अवैध शराब के खिलाफ विभाग द्वारा अभियान चलाया जा रहा हैं , मुखबिरो की सूचना के आधार पर छापेमारी की जा रही है , पिछले एक सप्ताह के दौरान जिसमें दिनारपुर, पथरी, सहदेवपुर ,शाहपुर शीतला खेड़ा, भारापूर भंवरी, अलीपुर कटारपुर ,ज्वालापुर, विष्णु…
दो लाख पच्चीस हजार से बन रही जल संस्थान की दीवार, लोगो के घरों को खतरा, वर्क ऑर्डर पर चुप्पी साध गया विभाग, रिर्पोट अरूण कश्यप हरिद्वार।उत्तराखंड जल संस्थान की अनुरक्षण शाखा गंगा द्वारा अपने सीवरेज स्टेशन पाण्डेवाला ई. टू. में एक दीवार का निर्माण कराया जा रहा है, जो इन दिनों विवादों का कारण बनी हुई हैं जिसे लेकर स्थानीय लोगों में गुस्सा है ,स्थानीय लोगों ने बताया कि इस दीवार के निर्माण के दौरान उनके घरों को भी खतरा हो रहा है, जानकारी देते हुए विभाग के सहायक अभियंता अब्दुल रशीद ने बताया कि यह दीवार दो लाख…
यू-ट्यूब से सीखी शराब बनानी खोल ली अवैध फैक्ट्री! रिपोर्ट:अरुण कश्यप हरिद्वार।कोतवाली रानीपुर क्षेत्र में पुलिस टीम ने सजगता दिखाते हुए, पॉश कॉलोनी की एक दुकान में शराब की नकली फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए 01 आरोपी को दबोच लिया जबकि एक फरार हो गया, दोनो आरोपी बेहद शातिर हैं। फरार आरोपी केमिकल लेकर आता था और फिर दोनों आरोपित मिलकर अल्कोहोलिक केमिकल में एक निश्चित मात्रा में पानी मिलाकर उसमे शराब जैसा रंग लाने के लिए फ़ूड कलर मिलाते थे तथा इस तैयार नकली शराब की तीव्रता बढ़ाने के लिए फिर इसमें यूरिया मिलाया जाता था। तैयार की गई…

