कलियर मेले में पुलिस की खास नजर अतिक्रमण ओर सत्यापन होगे जोरों पर रिपोर्ट: दिशा शर्मा हरिद्वार। कलियर मेले को लेकर हरिद्वार पुलिस पूरी तरह सतर्क और मुस्तैद नजर आ रही है। बुधवार को दरगाह क्षेत्र व मुख्य बाज़ार में पुलिस व प्रशासन की संयुक्त टीम ने व्यापक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान बुलंद दरवाजा, गेट और पहाड़ी गेट के आसपास लगे अवैध अतिक्रमण, पन्नी व तिरपाल को हटवाया गया। अधिकारियों ने साफ कहा कि अतिक्रमण मेले के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के लिए सबसे बड़ी चुनौती है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसी क्रम…
Author: Satyam Express
कलियर मेले में पुलिस की खास नजर अतिक्रमण ओर सत्यापन होगे जोरों पर रिपोर्ट: दिशा शर्मा हरिद्वार। कलियर मेले को लेकर हरिद्वार पुलिस पूरी तरह सतर्क और मुस्तैद नजर आ रही है। बुधवार को दरगाह क्षेत्र व मुख्य बाज़ार में पुलिस व प्रशासन की संयुक्त टीम ने व्यापक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान बुलंद दरवाजा, गेट और पहाड़ी गेट के आसपास लगे अवैध अतिक्रमण, पन्नी व तिरपाल को हटवाया गया। अधिकारियों ने साफ कहा कि अतिक्रमण मेले के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के लिए सबसे बड़ी चुनौती है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसी क्रम में दरगाह के…
पत्रकार नरेश तोमर का हृदयाघात से निधन, पत्रकारिता जगत में शोक रिपोर्ट:दिशा शर्मा। हरिद्वार।इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े वरिष्ठ पत्रकार नरेश तोमर का हृदयाघात से निधन हो गया। शनिवार को अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें सिटी अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। नरेश तोमर कई दशकों से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में सक्रिय थे और पत्रकारिता जगत में उनकी अलग पहचान थी। उनके निधन की खबर से मीडिया जगत में शोक की लहर दौड़ गई। सहयोगियों ने उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि नरेश तोमर ने पत्रकारिता को हमेशा जनसरोकार से जोड़ा और सच्चाई…
पेंटागन मॉल में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़। गुड एंड हैप्पी स्पा से 5 महिलाएँ व 2 पुरुष हिरासत में, मुख्य आरोपी महिला आरकेपुरम की निवासी। रिपोर्ट:दिशा शर्मा! हरिद्वार।हरिद्वार पुलिस ने देह व्यापार पर ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए मंगलवार को एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) और सिडकुल पुलिस की संयुक्त टीम ने पेंटागन मॉल स्थित गुड एंड हैप्पी स्पा एंड सैलून पर छापा मारकर 5 महिलाओं और 2 पुरुषों को आपत्तिजनक अवस्था में हिरासत में लिया। मौके से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई। पुलिस जांच में सामने…
हरिद्वार मेडिकल कॉलेज को पीपीपी मोड में देने का विरोध, मुख्यमंत्री से मिले जनप्रतिनिधि रिपोर्ट दिशा शर्मा हरिद्वार।।रानीपुर विधायक आदेश चौहान और हरिद्वार मेयर किरण जैसल ने शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उनके आवास पर भेंट कर राजकीय मेडिकल कॉलेज, जगजीतपुर (हरिद्वार) के संचालन को पीपीपी मोड में न दिए जाने की मांग की। इस दौरान हरिद्वार विधायक मदन कौशिक ने भी उनकी मांग का समर्थन किया। विधायक आदेश चौहान ने मुख्यमंत्री को सौंपे गए पत्र में कहा कि हरिद्वार में केंद्र और राज्य सरकार के सहयोग से बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मेडिकल…
हरिद्वार डीएफओ वैभव कुमार का तबादला, स्वप्निल ने संभाली कमान। रिपोर्ट:दिशा शर्मा! हरिद्वार। शासन ने वन विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए हरिद्वार डीएफओ वैभव कुमार का तबादला चकराता कर दिया है। उनकी जगह टिहरी से डीएफओ स्वप्निल को हरिद्वार की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वन विभाग के इस बदलाव को महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि हरिद्वार में गंगा किनारे और जंगल क्षेत्रों में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने की बड़ी जिम्मेदारी नए डीएफओ पर होगी। वहीं, वैभव कुमार के कार्यकाल के अनुभव अब चकराता में वन्यजीव संरक्षण और क्षेत्रीय प्रबंधन में उपयोगी साबित होंगे। इस तबादले से…
स्मार्ट मीटर के खिलाफ किसानों का हल्ला बोल, सरकार को चेतावनी रिपोर्ट दिशा शर्मा हरिद्वार/बहादराबाद। भारतीय किसान यूनियन (WF) के राष्ट्रीय सचिव सत्येंद्र रोहिल्ला ने रविवार को बहादराबाद टोल प्लाजा पहुंचकर स्मार्ट मीटर के खिलाफ चल रहे किसानों के आंदोलन को मजबूती दी। इस दौरान उन्होंने सरकार को कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि यदि स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया पर तुरंत रोक नहीं लगाई गई और गरीब जनता का शोषण बंद नहीं हुआ, तो देशभर का किसान सड़कों पर उतरकर इस तानाशाही सरकार को उखाड़ फेंकने में पीछे नहीं हटेगा। रोहिल्ला ने कहा कि स्मार्ट मीटर…
स्टोन क्रेशरों स्वामियों को सुप्रीम कोर्ट ने किया निराश। याचिका खारिज । रिपोर्ट:दिशा शर्मा! नई दिल्ली/हरिद्वार। सुप्रीम कोर्ट ने हरिद्वार जनपद के 48 स्टोन क्रेशरों पर उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय द्वारा लगाई गई रोक को बरकरार रखते हुए स्टोन क्रेशर मालिकों की विशेष अनुमति याचिका (SLP) को खारिज कर दिया। स्टोन क्रेशर मालिकों ने इस आदेश को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट का दरवाज़ा खटखटाया था और देश के वरिष्ठ अधिवक्ता डॉ. अभिषेक मनु सिंघवी के माध्यम से दलीलें दीं। वहीं, उत्तराखण्ड सरकार की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता मुकुल रोहतगी ने पक्ष रखा। लेकिन मातृसदन ने क्रेशर मालिकों की सभी दलीलों…
पूर्व सीएम के दिल में फिर जगे सूबे के मुखिया बनने के अरमान, रिपोर्ट:दिशा शर्मा हरिद्वार। देशभर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की बढ़ती लोकप्रियता उन्हीं की पार्टी के कि पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद के गले से नहीं उतर रही है सूत्रों की माने तो इसके लिए बाकायदा सोशल मीडिया पर अभियान चलाया जा रहा है जिसमें अवैध खनन, अंकिता हत्याकांड, जितेंद्र आत्महत्या जैसे कथित प्रकरणों के जरिए सरकार पर निशाना साधा जा रहा है। यहां तक कि पार्टी की दिल्ली बैठकों में भी वे हाईकमान के सामने असंतोष जता चुके हैं। बताया जा रहा है कि पूर्व सीएम…
मुंबई की महिला शीशमझाड़ी होटल से लापता। पुलिस ने लोगों से सूचना देने की अपील की! रिपोर्ट: दिशा शर्मा! मुनिकीरेती (टिहरी गढ़वाल)। मुंबई निवासी महिला रहस्यमयी परिस्थितियों में होटल से लापता हो गई हैं। जानकारी के अनुसार हीना सुकेतु मजीठिया पत्नी सुकेतु मजीठिया, निवासी दो मंजिला रूम नंबर-4, ग्रांट रोड, मुंबई, दिनांक 18 अगस्त 2025 को प्रातः लगभग 3:30 बजे शीशमझाड़ी स्थित होटल प्रसन्ना इन से अचानक कहीं चली गईं। परिजनों और पुलिस द्वारा महिला की खोजबीन जारी है, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। मुनिकीरेती थाना पुलिस ने अपील की है कि यदि किसी को उक्त…

