पूर्व सीएम के दिल में फिर जगे सूबे के मुखिया बनने के अरमान,
रिपोर्ट:दिशा शर्मा
हरिद्वार। देशभर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की बढ़ती लोकप्रियता उन्हीं की पार्टी के कि पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद के गले से नहीं उतर रही है
सूत्रों की माने तो इसके लिए बाकायदा सोशल मीडिया पर अभियान चलाया जा रहा है जिसमें अवैध खनन, अंकिता हत्याकांड, जितेंद्र आत्महत्या जैसे कथित प्रकरणों के जरिए सरकार पर निशाना साधा जा रहा है। यहां तक कि पार्टी की दिल्ली बैठकों में भी वे हाईकमान के सामने असंतोष जता चुके हैं।
बताया जा रहा है कि पूर्व सीएम ने अपने पुराने मित्र पूर्व कैबिनेट मंत्री को भी इस मुहिम में शामिल कर लिया है। अब वो आए दिन उनसे इंटरव्यू देकर सरकार पर आरोप लगाते हैं और खुद को कथित प्रकरणों में शामिल बताते हुए खुलासों का दावा करते हैं।
पार्टी सूत्रों का कहना है कि पूर्व सीएम की मंशा न सिर्फ दोबारा मुख्यमंत्री बनने की है, बल्कि अपने खेमे के विधायकों को कैबिनेट में शामिल कराने और समर्थकों को एडजस्ट कराने की भी है। जनता के बीच बढ़ती धामी सरकार की लोकप्रियता और आपदा काल में उनकी सक्रियता ने राजनीतिक हलकों में यह सियासी खींचतान और तेज कर दी है।



