*सुल्तानपुर सत्संग भवन के पास एक अज्ञात शव मिलने से मचा हड़कंप, पुलिस ने कब्जे में ले शव को मोर्चरी में रखवाया*
रिपोर्ट :- विनोद धीमान
सुल्तानपुर। सुल्तानपुर के मोहम्मदपुर कुन्हारी सत्संग भवन के पास एक 35 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिलने से हड़कम्प मच गया है। प्रथम दृष्टाय में अज्ञात युवक को किसी अज्ञात वाहन के द्वारा कुचला गया है। राहगीरों द्वारा दी गई सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आसपास के लोगों से पहचान करने की कोशिश की लेकिन शव की कोई पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने मृतक पुरुष के शव का पंचायतनामा तैयार कर शव को 72 घंटे के लिए रुड़की सरकारी अस्पताल मोर्चरी मे रखवाया है। सुल्तानपुर चौकी प्रभारी लोकपाल परमार ने बताया कि आज सुबह रविवार मोहम्मदपुर कुन्हारी के पास सत्संग भवन पर शव मिलने की सूचना मिली थी जिसको किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। मृतक के सम्बन्ध मे आस पास जानकारी की गयी तो शव की शिनाख्त नही हो पायी है। मृतक पुरुष के शव का पंचायतनामा तैयार कर शव को 72 घंटे के लिए रुड़की सरकारी अस्पताल मोर्चरी मे रखवाया गया है।