मुख्यमंत्री धामी ने जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से लिया आशीर्वाद

कुंभ-2027 के सफल एवं भव्य आयोजन को लेकर की चर्चा
रिपोर्ट ; लक्ष्मण कश्यप
हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को कनखल स्थित जगद्गुरु आश्रम पहुंचकर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से शिष्टाचार भेंट की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली और जनकल्याण की कामना की।
भेंट के दौरान मुख्यमंत्री ने आगामी कुंभ मेले के सफल, सुव्यवस्थित और दिव्य-भव्य आयोजन को लेकर शंकराचार्य महाराज से विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कुंभ मेले को श्रद्धालुओं की सुविधा और धार्मिक परंपराओं के अनुरूप भव्य स्वरूप देने के संबंध में भी विचार-विमर्श किया।
इस अवसर पर राज्य मंत्री विनय रोहिल्ला, कुंभ मेलाधिकारी सोनिका, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।


