# हरिद्वार में पंचतत्व में विलीन हुईं सीएम योगी की माता सावित्री देवी, अंतिम विदाई में भावुक हुए योगी

रिपोर्ट ; मोहित प्रधान
**हरिद्वार।** उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का शनिवार को हरिद्वार के चंडीघाट स्थित नमामि गंगे घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। 91 वर्षीय सावित्री देवी का शुक्रवार को लंबी बीमारी के बाद पौड़ी गढ़वाल स्थित उनके पैतृक गांव पंचूर में निधन हो गया था।
माता को अंतिम विदाई देने पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके पार्थिव शरीर को कंधा दिया। इस दौरान वह भावुक नजर आए। अंतिम संस्कार की धार्मिक रस्मों के बीच उनके छोटे भाई महेंद्र सिंह बिष्ट ने माता की चिता को मुखाग्नि दी।
इस अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक, योग गुरु बाबा रामदेव, स्वामी चिदानंद सरस्वती सहित कई राजनीतिक हस्तियां और संत-महात्मा मौजूद रहे।
मां को अंतिम विदाई देते समय मुख्यमंत्री योगी की आंखें नम हो गईं। चंडीघाट पर पूरे धार्मिक रीति-रिवाज के साथ सावित्री देवी का अंतिम संस्कार संपन्न हुआ।


