
रिपोर्ट; लक्ष्मण कश्यप
**हरिद्वार।** उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का शनिवार को हरिद्वार स्थित चंडी घाट पर अंतिम संस्कार संपन्न हुआ। इस दुखद अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी अंतिम संस्कार में शामिल होने पहुंचे और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
मां के निधन से परिवार में शोक की लहर है। इस कठिन समय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, योगी आदित्यनाथ के साथ एक भाई की तरह खड़े नजर आए। उन्होंने शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए इस दुख की घड़ी में साथ निभाया।
चंडी घाट पर अंतिम संस्कार के दौरान माहौल बेहद गमगीन रहा। सीएम धामी की मौजूदगी ने दोनों मुख्यमंत्रियों के बीच आत्मीय संबंधों और मानवीय संवेदनाओं को दर्शाया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने भी दिवंगत सावित्री देवी को श्रद्धांजलि अर्पित की।


