हरिद्वार के इंटेलिजेस ब्यूरो हेड को मारी गोली 
उनके ही ड्राइवर ने मारी गोली, बंगाली हॉस्पिटल में भर्ती; एम्स रेफर करने की तैयारी
रिपोर्ट: अरुण कश्यप
हरिद्वार में आईबी हेड cp नौटियाल को उनके ही ड्राइवर द्वारा गोली मारने की घटना सामने आई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ड्राइवर विनोद नेगी के साथ किसी बात को लेकर बहस हुई थी, जिसके बाद गोली मारने की घटना हुई।
घटना के बाद घायल सीपी नौटियाल को तत्काल हरिद्वार के बंगाली हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। फिलहाल उनकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है। चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार चल रहा है और आगे बेहतर उपचार के लिए उन्हें एम्स रेफर किए जाने की जानकारी सामने आई है।घटना के कारणों और विवाद की विस्तृत जानकारी अभी सामने आनी बाकी है। पुलिस की ओर से मामले की जांच और घटना के अन्य पहलुओं की पुष्टि के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।


