कांवड़ सेवा शिविर में तीसरे दिन भी श्रद्धालुओं की सेवा का सिलसिला जारी
रिपोर्ट दिशा शर्मा
हरिद्वार। कांवड़ यात्रा के दौरान सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग, उत्तर प्रदेश के उत्तरी खंड गंगा नहर, रुड़की-हरिद्वार द्वारा संचालित कांवड़ सेवा एवं मेडिकल सेवा शिविर का तृतीय दिवस भी श्रद्धा, समर्पण और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में कांवड़ियों को चिकित्सा सहायता, प्राथमिक उपचार, पेयजल तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं।
कार्यक्रम में काशी मठ के राजगुरु शंकराचार्य अनन्तानन्द जी महाराज की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने सेवा कार्यों की सराहना करते हुए इसे मानवता और धर्म की सच्ची साधना बताया।
इस अवसर पर अधिशासी अभियंता इं. विकास त्यागी के नेतृत्व में जूनियर इंजीनियर के.के. सैनी सहित अतुल सिंह, पंकज मौर्य, राजीव त्यागी, विनीत सैनी, अशोक कुमार पाल, प्रतीक वर्मा, सुनील प्रधान, मनोज त्यागी, अंकुर त्यागी, प्रेमचंद, सोनू, कार्तिक, संतोष मिश्रा एवं अन्य अधिकारियों-कर्मचारियों ने पूरे समर्पण भाव से शिवभक्तों की सेवा कर व्यवस्था को सफल बनाया।



