शिवालिक नगर में बनेगी की ट्रिपल इंजन की सरकार: सतपाल महाराज
नगर पालिका शिवालिक नगर के सुभाष नगर में हुई विशाल जनसभा
भाजपा प्रत्याशी राजीव शर्मा के पक्ष में मतदान करने की अपील
भाजपा प्रत्याशी राजीव शर्मा को मिल रहा जनता का भारी समर्थन
रिर्पोट दिशा शर्मा
हरिद्वार। नगर पालिका शिवालिक नगर के सुभाष नगर में जनसभा का आयोजन किया गया। भाजपा की ओर से आयोजित जनसभा में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री के सतपाल महाराज मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। उन्होंने मतदाताओं में जोश भरते हुए कहा मतदान करने के लिए प्रेरित किया। कहा कि नगर पालिका शिवालिक नगर में ट्रिपल इंजन की सरकार बनने जा रही है। जनसभा को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एकमात्र पार्टी है जो जनता की समस्याओं का समाधान करती है। हमें विश्वास है कि हमारे अध्यक्ष प्रत्याशी राजीव शर्मा स्थानीय मुद्दों को लेकर पूरी ईमानदारी से काम करेंगे। भाजपा का हर कार्यकर्ता इस चुनाव में जीत सुनिश्चित करने के लिए मेहनत कर रहा है। कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा जनता के लिए काम किया है और हम जनता के विश्वास को बनाए रखने के लिए पूरी तरह से समर्पित हैं। विधायक आदेश चौहान और भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप गोयल ने कहा कि हमें इसी समय में अपने नेता और पार्टी के प्रति समर्पण दिखाना है। भाजपा की नीतियां हमेशा जनकल्याण के लिए रही हैं। हम सुनिश्चित करेंगे कि नगर पालिका में विकास की एक नई लहर आए। भाजपा के सभी प्रत्याशी अपने-अपने क्षेत्रों में पूरी ईमानदारी से काम करेंगे। जनता से निवेदन करते हुए कहा कि भाजपा को विजयी बनाएं। पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि हमारी पार्टी का लक्ष्य सिर्फ सत्ता प्राप्त करना नहीं है, बल्कि क्षेत्रवासियों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाना है। भाजपा का हर कार्यकर्ता अपने क्षेत्र में जन सेवा के लिए पूरी मेहनत कर रहा है। भाजपा प्रत्याशी राजीव शर्मा ने कहा कि क्षेत्रवासियों से अपील करता हूं कि वे भारतीय जनता पार्टी को अपना समर्थन दें और नगर पालिका के विकास में भागीदार बनें।