मामूली कहां सुनी में हुई चाकुबाजी ,17 साल के किशोर की मौत ,,,
रिपोर्ट:मोहित प्रधान
कलियर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसमें दो के बीच हुई कहासुनी में पहले चाकुबाजी और फिर हत्याकांड का रूप ले लिया ,आपको बता दे की कलियर थाना क्षेत्र में दरगाह के पास 17 साल के कासिम पुत्र उम्मीद की अपने साथी के साथ बहस हो गई देखते-देखते दूसरे साथी ने चाकू निकालकर ताबड़तोड़ हमला करना शुरू कर दिया इसके बाद कासिम अचेत होकर गिर पड़ा आसपास के मौजूद लोगों ने कासिम को पास स्थित निजी अस्पताल ले जाकर उसका इलाज कराना चाहा, लेकिन हालत बिगड़ती देख कलियर थाना पुलिस ने उसे संयुक्त अस्पताल रुड़की रेफर कर दिया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया देर रात कासिम की मां ने नामजद रिपोर्ट दर्ज करने के लिए कलियर थाने में तहरीर दी है,


