उत्तराखंड मे बड़ा प्रशासनिक फेरबदल,
10 अधिकारियों की जिम्मेदारी बदली;
हरिद्वार में भी बदलाव

रिपोर्ट: अरुण कश्यप
देहरादून। उत्तराखंड शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था में फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और प्रांतीय सिविल सेवा (PCS) के 10 अधिकारियों की तैनाती में बदलाव किया है। शासन की ओर से जारी स्थानांतरण आदेश में विभिन्न अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपने के साथ कुछ अधिकारियों के अतिरिक्त प्रभार भी बदले गए हैं।आदेश के तहत ललित मोहन रयाल, IAS को जिलाधिकारी नैनीताल के पद से हटाकर अपर सचिव, कार्मिक एवं सतर्कता विभाग तथा अपर सचिव मुख्यमंत्री का दायित्व सौंपा गया है। विनीत तोमर को उपाध्यक्ष जिला विकास प्राधिकरण नैनीताल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। निधि यादव और सुश्री दीप्ति सिंह की जिम्मेदारियों में भी बदलाव किया गया है।अंशुल सिंह को जिलाधिकारी नैनीताल की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि कृष्ण कुमार मिश्रा को अपर जिलाधिकारी देहरादून से अपर जिलाधिकारी हरिद्वार बनाया गया है। पंकज कुमार उपाध्याय को अपर जिलाधिकारी हरिद्वार का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। भैवव गुप्ता को हरिद्वार से देहरादून स्थानांतरित किया गया है।इसके अलावा अल्मोड़ा और नैनीताल में भी अधिकारियों की तैनाती बदली गई है। शासन के आदेश के अनुसार संबंधित अधिकारियों को तत्काल नवीन तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।


