महानवमी पर उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित, मुख्यमंत्री धामी ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं
देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर शारदीय नवरात्रि की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 को उत्तराखंड प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को महानवमी की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय संस्कृति और परंपराओं में मातृ शक्ति का विशेष एवं पूजनीय स्थान है। नवरात्रि का पर्व नारी शक्ति, श्रद्धा, आस्था और भक्ति का प्रतीक है। यह पर्व हमें मातृ शक्ति के सम्मान, सामर्थ्य और समाज के निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका का स्मरण कराता है।
उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति एवं परंपराएं हमारी समृद्ध विरासत की पहचान हैं। हमारे त्योहार न केवल सांस्कृतिक जड़ों को मजबूत करते हैं, बल्कि समाज में आस्था, सद्भाव और एकता की भावना को भी सुदृढ़ बनाते हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए प्रतिबद्ध है। साथ ही, सरकार का प्रयास है कि भारतीय संस्कृति के मूल्यों और परंपराओं को भावी पीढ़ियों तक पहुंचाया जाए।


