गणेश वैद (सत्यम एक्सप्रेस)
ऋषिकेश। राष्ट्रीय राजमार्ग ब्रह्मपुरी स्थित राम तपस्थली के पास एक बड़ा हादसा हो गया। यहां परिवार संग राम कथा सुनने आईं महिला और उसकी 18 वर्षीय बेटी गंगा की तेज धारा में बह गई। घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर सर्च ऑपरेशन चलाया।
बुधवार को ऋषिकेश बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रह्मपुरी स्थित राम तपस्थली आश्रम में मध्य प्रदेश से एक ग्रुप राम कथा सुनने अपने सभी परिजनों के साथ आया। जहां सुबह आश्रम के ही घाट पर स्नान करते समय एक महिला व युवती गंगा के तेज बहाव में डूब गई। जिनकी पहचान मनू उपाध्याय पत्नी मनीष उपाध्याय व गौरी पुत्री मनीष उपाध्याय निवासी कैलाश रस मोरियाना मध्य प्रदेश के रूप में की गई।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस व एसडीआरएफ की टीम पहुंची और गंगा में सर्च अभियान शुरु किया। हरिद्वार, जल पुलिस, एसडीआरएफ व अन्य बैराज स्टाफ को भी सूचित कर दिया गया है।



