चेयरमैन और मण्डल अध्यक्ष ने जताया शिवालिक नगर की जनता का आभार।
रिपोर्ट:अरूण कश्यप,
हरिद्वार। शिवालिक नगर पालिका निवर्तमान चेयरमैन राजीव शर्मा और मण्डल अध्यक्ष कैलाश भण्डारी ने देश में तीसरी बार नरेंद्र मोदी सरकार बनने और त्रिवेंद्र सिंह रावत को एक लाख 60 हजार वोटो से हरिद्वार सांसद बनने पर मिष्ठान वितरण कर जश्न मनाया।
इस दौरान मंडल अध्यक्ष कैलाश भंडारी ने शिवालिक नगर मंडल से त्रिवेन्द्र सिंह रावत को 17 हजार मतों से जिताने पर मण्डल के लोगो का आभार व्यक्त किया,
इस दौरान राजीव शर्मा ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा लिए गए ऐतिहासिक निर्णयो से देश का चहुमुखी विकास हुआ है।
उनके नेतृत्व में विकास और विरासत को संजोते हुए एक भारत श्रेष्ठ भारत, आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना को सिद्ध किया है , राजीव शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड में पांचों सीट जीतना यह उनकी कार्यकुशलता का ही परिणाम है। पिछले पांच वर्षों में नगर पालिका द्वारा किये गये अनेक विकास कार्यों पर जनता ने अपनी मोहर लगाई है।इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष रीतु ठाकुर, मंडल मंत्री अशोक शर्मा व गौरव रौतेला, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अंशुल शर्मा, युवा महामंत्री देव विख्यात भाटी व वेदांत चौहान, युवा मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी गौरव गुजर,दीपक नौटियाल, अमित भट्ट, अजय अरोड़ा, जिला मंत्री महिला मोर्चा सोनिया अरोड़ा, मुदित शर्मा, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष सुधांशु राय, मंडल उपाध्यक्ष महिला मोर्चा दीपीका शर्मा, निवर्तमान सभासद पंकज चौहान व हरिओम चौहान, भानू प्रताप, प्रदीप चंदेल, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष अर्जुन चौहान, नवीन भट्ट, आई टी संयोजक प्रणय चौरसिया, ओबीसी मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष राजेश बालियान, समाजसेवी रीतेश गौड़, पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे।