अपनी ही सरकार की नीतियों के खिलाफ बैठे भाजपाई।

रिपोर्ट: दिशा शर्मा,
हरिद्वार। लालढाग क्षेत्र में इन दोनों एक अजीबोगरीब वाकया सामने आ रहा है जिसमें कुछ स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता अपनी ही सरकार की नीतियों के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर रहे हैं बताया जा रहा है कि इस धरना प्रदर्शन के पीछे उनके निजी हित भी छिपे हो सकते है,
दरअसल लालढांग क्षेत्र में शासन द्वारा एक रिवर ड्रेनिंज का पट्टा आवंटित किया है,जिसके विरोध में कुछ भाजपा नेता अपने सहयोगियों के साथ धरने पर बैठ गए, उनके इस धरना प्रदर्शन से पूरे क्षेत्र में अफवाहों का बाजार गर्म है कि कुछ भाजपा नेता अपने निजी हितों की पूर्ति के कारण खनन के विरोध में प्रदर्शन करने उतर आएं हैं
प्रदर्शन करने वालो में लालढांग क्षेत्र की मंडलध्यक्ष सीमा चौहान, मंडल महामंत्री सुरेंद्र रावत ,विनोद पोखरियाल मंडल उपाध्यक्ष सरिता अमोली विक्रम चौहान मंडल महामंत्री पंकज चमोली आदि लोग शामिल रहे।


