700 सालो की अद्वितीय परम्परा को दिखाएगी बही : ट्रेसिंग माय एसेस्टर्स।
हरिद्वार।उत्तराखंड की बहू प्रतिशत सीरीज बही ट्रेसिग माय एसेस्ट्र्स का प्रीमियम वर्चुअल यूट्यूब चैनल पर पिछले दिनों हुआ।
यह डॉक्यूमेंट्री हस्तलिखित उन अभिलेखो पर बनाई गई है जो प्राचीन परंपरा को प्रदर्शित करते हैं, जिससे कई परिवार बही के माध्यम से सैकड़ो साल पुराने अपने पूर्वजों की मूल खोज भी कर पाते हैं, हरिद्वार अनेक धार्मिक सामाजिक अनुष्ठानों और परंपराओं का स्रोत है ,यही हर की पड़ी के पास हस्तलिखित बही को पंडितो के एक संप्रदाय द्वारा बनाया जाता है ,जिसमें किसी परिवार के 700 से 800 साल पुराना तक का रिकॉर्ड मिल जाता है, यहां तक की कई पीढियो पहले उनके पूर्वजों के हस्ताक्षर और अंगूठे के निशान भी मिल जाते हैं,
पंडितों द्वारा इन्हे संरक्षित रखी जाती है यह फिल्म पुरोहितों की युवा पीढ़ी पर भी प्रकाश डालती हैं , तथा उनके अस्तित्व संबंधी संकट को भी रेखांकित करती है ,जो तेजी से बढ़ते डिजिटलकरण से धीरे धीरे विलुप्त भी हो रहा है,


