हरिद्वार में रहे नाकाम तो अब सोनीपत में लगी आस।
सतपाल ब्रह्मचारी लड़ेंगे लोकसभा।
रिपोर्ट:दिशा शर्मा, हरिद्वार।
हरिद्वार। पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी भले ही भरसक प्रयास करने के बाद हरिद्वार नगर से विधानसभा ना जीत पाए हो,
भले ही उन्हें हरिद्वार लोक सभा सीट का उम्मीदवार ना बनाया गया हो,
लेकिन अब वो लोकसभा चुनाव में ताल ठोंकते दिखाई देंगे।
उनका नाम हरियाणा की सोनीपत लोकसभा सीट से तय हो गया है, हरिद्वार कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष अमन गर्ग ने सूचना की पुष्टि करते हुए बताया कि इसपर शाम तक आधिकारिक घोषणा होनी है। सतपाल ब्रह्मचारी 2003-08 के दरम्यान हरिद्वार नगर पालिका के अध्यक्ष रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस टिकट पर विधानसभा चुनाव भी लड़ा और भाजपा के मदन कौशिक से हार गए। फिलहाल वह हरिद्वार महानगर कांग्रेस के अध्यक्ष हैं । 2022 में विधानसभा चुनाव हारने के बाद उनके भाजपा में जाने की चर्चा रही। हरिद्वार में वह लंबे समय तक थानाराम आश्रम के अध्यक्ष रहे बाद में उन्होंने अपना राधाकृष्ण आश्रम बना लिया।