हरिद्वार का दलित वोट निकला मायावती के हाथो से,
जनसभा में भीड़ जुटानने में असफल रहे बसपा प्रत्याशी।
*खाली कुर्सियां को देख भड़की मायावती, बसपा प्रत्याशी को लगाई फटकार*
रिपोर्ट :नवीन कुमार
रूड़की। मायावती की चुनावी जनसभा में बसपा प्रत्याशी मौलाना जमील अहमद कासमी भीड़ जुटाने में नाकामयाब रहे। जहां जनसभा को बहन मायावती संबोधित कर रही थी वही मंच के सामने खाली पड़ी कुर्सियों मुंह चिढ़ा रही थी। जनसभा में भीड़ न देख नाराज होती हुई भी नजर आई बसपा सुप्रीमो और बसपा से हरिद्वार लोकसभा प्रत्याशी को भीड़ ना जुटाने पर फटकार भी लगाई यह चर्चा पूरी जनसभा में चर्चा का विषय बनी रही।
शनिवार मंगलोर विधानसभा के ग्राम लिब्बरहेड़ी के पास मायावती की चुनावी जनसभा का आयोजन किया गया इस चुनावी जनसभा में भीड़ जुटाने में बसपा प्रत्याशी पुरी तरह असफल साबित हुए। मायावती जब जनसभा को संबोधित कर रही थी तो जनसभा में आधी कुर्सियां खाली ही पड़ी हुई थी जिन्हें देख मायावती का भी पारा चढ़ गया और उन्होंने बाद में बसपा प्रत्याशी को फटकार भी लगाई। आपको बता दे की यह जनसभा पूर्ण निश्चित थी और जनसभा में भीड़ जुटाना में बसपा प्रत्याशी पूरी तरह विफल साबित हुए। लेकिन इसके बावजूद भी बसपा सुप्रीमो ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि बसपा में ही सर्व समाज का हित सुरक्षित है। उन्होंने क्षेत्र की जनता से बसपा के पक्ष में वोट करने की अपील की उन्होंने कहा कि बहुजन समाज पार्टी एक ऐसी पार्टी है जो सर्व समाज को साथ लेकर चलती है। उन्होंने कहा क्षेत्र की जनता बसपा प्रत्याशी को भारी मतों से विजई बनाएं ताकि वह क्षेत्र की समस्याओं को जोर सौर तरीके से उठा सके। जनसभा में बसपा प्रदेश शीशपाल, प्रदेश प्रभारी समसुद्दीन राइन, विधायक मोहम्मद शहजाद, जिला अध्यक्ष अनिल चौधरी,पूर्व जिला अध्यक्ष रामकुमार राणा, प्रदेश महासचिव प्रदीप चौधरी, वीर सिंह बिष्ट पौड़ी गढ़वाल, सुरेश आदेश आदि। कार्यकर्ता मौ
जूद रहे।


