गन्ने की फसल पर बड़ा ख़तरा रिपोर्ट नीरज शर्मा (रनखंडी) हरिद्वार !जनपद में गन्ने की 0238 प्रजाति पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। गन्ना विभाग और शुगर मिलों ने इस प्रजाति को रिजेक्ट कर दिया है और किसानों को अन्य प्रजातियों की बुवाई करने की सलाह दी है। गन्ने की फसल जलवायु में उतार-चढ़ाव के कारण रोगग्रस्त हो रही है, जिससे ग्लूकोज फेक्टोज की समस्या उत्पन्न हो रही है। इससे गन्ने की फसल में लाल सड़न रोग पैदा हो जाता है। किसानों को सलाह दी जा रही है कि वे गन्ने की बुवाई करने से पहले खेत को ट्राईकोडरमा…
Author: Satyam Express
तहसील में कार्यरत युवक पर हमला करने के मामले में मुकदमा दर्ज।। रिर्पोट डॉ नीरज शर्मा रणखंडी लक्सर। तहसील लक्सर में कार्यरत युवक केड्यूटी से घर लौट रहे युवक पर हमला कर घायल किए जाने के मामले में कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले में एक अज्ञात सहित पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। परिजनों का कहना है कि पुलिस द्वारा संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज नहीं किया है। उन्होंने मामले में सही धारा बढ़ाये जाने की मांग की है। कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार खानपुर थाना क्षेत्र के…
आदर्श बाल इंटर कॉलेज में छात्र छात्राओं ने परीक्षा चर्चा कार्यक्रम, विद्यालय में टेलीविजन के माध्यम से देखा और सुना। पथरी । पथरी क्षेत्र में आदर्श बाल सदन इंटर कॉलेज बहादुरपुर जट के छात्र-छात्राओं ने परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम को विद्यालय में टेलीविजन के माध्यम से देखा और सुना। सोमवार भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीर्ड परीक्षा में सम्मिलित होने वाले छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए। उन्हें परीक्षा की तैयारी के लिए सुझाव दिए। उन्होंने बताया कि परीक्षा के दिनों में अधिक तनाव नहीं लेना चाहिए ।और पूरी नींद लेनी चाहिए और अपने खान-पान पर भी ध्यान देना चाहिए…
अब उत्तरकाशी में आया भूकंप दहशत ! रिपोर्ट:नीरज शर्मा उत्तरकाशी । रात करीब पौने दो बजे भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए, जिससे घबराए लोग अपने घरों से बाहर आ गए, और खुले में इकट्ठा हो गए। इस दौरान सोशल मीडिया पर लोगों ने एक दूसरे को जानकारी दी, वैसे अब तक किसी जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है, लेकिन स्थानीय प्रशासन द्वारा लोगों से सतर्क रहने की अपील की जा रही है।
पापा है पूर्व सीएम और केंद्रीय मंत्री फिर भी बेटी हो गई ठगी की शिकार, फिल्म का झांसा देकर के ठगे करोड़ों रुपए।। रिपोर्ट: दिशा शर्मा देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक की बेटी आरूषि निशंक से मुंबई के फिल्म निर्माताओं 5 करोड़ रुपये की ठगी कर ली। ठगी के आरोप में मुंबई के दो फिल्म प्रोड्यूसर, मानसी वरुण बागला और वरुण प्रमोद कुमार बागला के खिलाफ देहरादून कोतवाली नगर में मुकदमा दर्ज कराया गया है। बताया जा रहा है कि कथित प्रोड्यूसर्स ने आरुषि से कहा कि एक फिल्म में मुख्य भूमिका है, जिसे…
शिवालिक नगर में मुखिया राजीव शर्मा ने ली शपथ , किए कई बड़े ऐलान,,, रिपोर्ट:दिशा शर्मा हरिद्वार । लगातार दूसरी बार नगर पालिका परिषद शिवालिक की जनता के सबसे पसंदीदा नेता साबित हुए राजीव शर्मा ने 13 सभासदों सहित नए पद की शपथ ली। इस अवसर पर हजारों आम नागरिकों, प्रशासनिक अधिकारियों, और राजनीतिक प्रतिनिधियों ने शिरकत की,एसडीएम अजयवीर सिंह ने राजीव शर्मा को अध्यक्ष पद की शपथ दिलाई। इसके बाद, राजीव शर्मा ने सभी 13 सभासदों को वार्ड अनुसार शपथ दिलवाई। इस दौरान अध्यक्ष व सभी सभासदों ने नगर पालिका परिषद के संचालन में गोपनीयता बनाए रखने, जनता के…
देहरादून। मेजबान उत्तराखंड ने मंगलवार को राष्ट्रीय खेलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण सहित कुल नौ पदक जीते। इस प्रदर्शन के बाद राज्य ने पदक तालिका में छलांग लगाते हुए 19वें स्थान से 15वें स्थान पर अपनी स्थिति सुधार ली है। राज्य के लिए ओपन कैनोइंग सिंगल महिला वर्ग और योगासन में स्वर्ण पदक प्राप्त हुए। ओपन कैनोइंग सिंगल महिला वर्ग में रीना सैन ने स्वर्ण पदक जीता, वहीं योगासन टीम स्पर्धा में हर्षित, अजय, प्रियांशु, शशांक और रोहित की टीम ने स्वर्ण पदक हासिल किया। बैडमिंटन में भी राज्य ने अच्छा प्रदर्शन किया और दो रजत तथा…
ऋषिकेश। उत्तराखंड ने आज नेशनल गेम्स में दूसरा गोल्ड जीता है। ऋषिकेश के फूलचट्टी में आयोजित महिला केनाय सलालम सी-1 प्रतियोगिता में उत्तराखंड की रीना सेन ने पहले स्थान पर रहते हुए गोल्ड मेडल हासिल किया। इस शानदार जीत पर उत्तराखंड सरकार द्वारा उन्हें 12 लाख रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी, जो कि किसी भी राष्ट्रीय खेल में किसी राज्य द्वारा दी जाने वाली सबसे बड़ी पुरस्कार राशि है। रीना सेन की यह जीत उत्तराखंड के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने अपनी शानदार प्रदर्शन से सी-1 केनाय सलालम प्रतियोगिता में शीर्ष स्थान प्राप्त किया, और गोल्ड मेडल जीता।…
बेरीनाग। पिथौरागढ़ जिले के गंगोलीहाट में नवजात और प्रसव पीड़िता की मौत के बाद स्थानीय लोगों ने सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि स्वास्थ्य सुविधाओं की बदहाली के कारण दोनों की जान गई है, और उन्होंने सरकार से स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार की मांग की है। बीते दो दिन पहले गंगोलीहाट के चौरपाल निवासी रविंद्र सिंह अपनी गर्भवती पत्नी कमला देवी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) गंगोलीहाट लेकर आए थे। यहां प्रसव न हो पाने पर डॉक्टरों ने महिला को हायर सेंटर रेफर करने की सलाह दी। महिला की हालत बिगड़ने पर उसे गंगोलीहाट के…
खटीमा। उधम सिंह नगर जिले के खटीमा तहसील क्षेत्र में भारत-नेपाल सीमा पर स्थित नो मैन्स लैंड पर अतिक्रमण की घटना सामने आई है। इस अतिक्रमण को हटाने के लिए मंगलवार को खटीमा तहसील प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन इस दौरान नेपाली नागरिकों ने विरोध प्रदर्शन किया और दोनों पक्षों के बीच नोकझोंक हुई। खटीमा के मेलाघाट क्षेत्र में स्थित इंडो-नेपाल सीमा पर नो मैन्स लैंड पर अतिक्रमण की शिकायत पर प्रशासन ने कार्रवाई की। एसडीएम रविंद्र सिंह बिष्ट, वन विभाग की एसडीओ संचिता वर्मा, 57 बटालियन एसएसबी के कमांडेंट मनोहर लाल के नेतृत्व में राजस्व और वन…

