देवभूमि के साथ-साथ खेलभूमि बना उत्तराखंड- अमित शाह, 38वें राष्ट्रीय खेलों का रंगारंग समापन रिर्पोट दिशा शर्मा हल्द्वानी। उत्तराखंड में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेलों का शुक्रवार को भव्य समापन समारोह के साथ हुआ। इस आयोजन में देशभर की सांस्कृतिक धरोहरों का जीवंत प्रदर्शन किया गया, जिसमें बॉलीवुड गायक सुखविंदर सिंह और कुमाऊंनी लोक कलाकार श्वेता महारा और गोविंद दिगारी ग्रुप के कलाकारों ने रंगारंग प्रस्तुतियां दीं, जिन्होंने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। इस दौरान उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की झलक भी देखने को मिली। समारोह में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफियां प्रदान कर…
Author: Satyam Express
जंगल में गश्त कर रहा था बीट वॉचर, टाइगर ने कर दिया हमला रिर्पोट दिशा शर्मा रामनगर। कार्बेट नेशनल पार्क के बिजरानी रेंज के सांवल्दे बीट में गश्त के दौरान एक बाघ ने बीट वॉचर पर हमला कर दिया। बीट वॉचर की चीख-पुकार सुनकर गश्त कर रहे अन्य वन कर्मियों ने तीन राउंड हवाई फायरिंग की, जिससे बाघ मौके से भाग गया। घायल बीट वॉचर को तुरंत सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे रेफर कर दिया गया और अब उसका इलाज काशीपुर के निजी अस्पताल में चल रहा है। घटना गुरुवार सुबह करीब…
चैम्पियन और उमेश पर कितने आपराधिक मामले दर्ज हैं? हाईकोर्ट ने पूछाः विधायक को क्यों दी Y+ सिक्योरिटी रिपोर्ट दिशा शर्मा नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन और विधायक उमेश शर्मा के बीच हुए विवाद पर स्वतरू संज्ञान लेते हुए याचिका पर सुनवाई की। कोर्ट ने राज्य सरकार से सभी वर्तमान और पूर्व विधायकों के खिलाफ चल रहे आपराधिक मुकदमों की रिपोर्ट 6 महीने के भीतर पेश करने को कहा है, ताकि इन मामलों पर शीघ्र निर्णय लिया जा सके। कोर्ट ने यह भी सवाल किया कि विधायक को वाई प्लस सिक्योरिटी क्यों दी गई…
हरिद्वार ।युवाओं में बढ़ते नशे की प्रवृत्ति से अब जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह बेहद चिन्तित दिखाई दिए,गुरुवार को जिला कार्यालय सभागार में आयोजित एन –कार्ड की बैठक में उन्होंने अपनी इस चिंता को सार्वजनिक भी किया, इस दौरान उन्होंने युवा पीढ़ी में बढ़ रहे नशे के प्रकोप को प्रभावी रूप से विराम लगाने के लिए विभागों को निर्देश भी दिए, उन्होंने निर्देश दिये कि जनपद की सीमाओं पर जो पुलिस की चौकी है उन्हें हर वक्त अलर्ट रखा जाए,समय–समय पर औचक निरीक्षण के साथ ही छापेमारी की करवाई निरंतर की जाए, जिससे कि दूसरे राज्य से आने वाली नशे की सामग्री पर…
पिता की मौत से था आहतः पहले हाथ की नश काटी, फिर पेट्रोल डालकर लगा दी आग रिर्पोट दिशा शर्मा हल्द्वानी। हल्द्वानी के टीपीनगर चौकी क्षेत्र में एक युवक ने अपने पिता की मौत से आहत होकर आत्मदाह का प्रयास किया है। युवक ने पहले अपने हाथ की नस काट ली और फिर खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। पुलिस ने बताया कि 19 वर्षीय हिमांशु नेगी ने देर रात अपने कमरे में खुद को बंद कर लिया और फिर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। इससे वहां जोरदार धमाका हुआ और खिड़की के शीशे टूट गए। …
पिता की मौत से था आहतः पहले हाथ की नश काटी, फिर पेट्रोल डालकर लगा दी आग रिर्पोट दिशा शर्मा हल्द्वानी। हल्द्वानी के टीपीनगर चौकी क्षेत्र में एक युवक ने अपने पिता की मौत से आहत होकर आत्मदाह का प्रयास किया है। युवक ने पहले अपने हाथ की नस काट ली और फिर खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। पुलिस ने बताया कि 19 वर्षीय हिमांशु नेगी ने देर रात अपने कमरे में खुद को बंद कर लिया और फिर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। इससे वहां जोरदार धमाका हुआ और खिड़की के शीशे टूट गए। …
नेशनल गेम्स क्लोजिंग सेरेमनीः सीएम व खेल मंत्री ने लिया तैयारियों का जायजा रिर्पोट दिशा शर्मा हल्द्वानी। 38वें राष्ट्रीय खेलों का भव्य समापन समारोह 14 फरवरी को हल्द्वानी के अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। समापन समारोह की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, खेल मंत्री रेखा आर्य और जिलाधिकारी वंदना सिंह ने हल्द्वानी स्थित अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम का दौरा किया और कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। समापन समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और उत्तराखंड सरकार के कई मंत्री, साथ ही…
लाखों की स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार भेजा जेल, टीम को भी तीस हजार रुपये नगद पुरस्कार देने की घोषणा रिपोर्ट:मोहित प्रधान हरिद्वार। जनपद टिहरी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर छापा मारकर 63 लख रुपए मूल्य की 215 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। उच्चधिकारियों ने टीम को तीस हजार का नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है। इस समय पुलिस द्वारा मुख्यमंत्री के निर्देश पर उत्तराखंड नशा मुक्ति देवभूमि अभियान चलाया जा रहा है। टिहरी जनपद के…
कैबिनेट मीटिंग में 33 प्रस्तावों को मंजूरी, पूर्व विधायकों की पेंशन भी बढ़ाई रिर्पोट दिशा शर्मा देहरादून। उत्तराखंड राज्य में बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई, जिसमें 33 से अधिक प्रस्तावों पर चर्चा की गई और विभिन्न मुद्दों पर सहमति बनी। बैठक के दौरान, राज्य सरकार ने आगामी वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट प्रस्तावों को मंजूरी दी। इसके साथ ही, सड़क सुरक्षा के मुद्दे पर भी महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। परिवहन विभाग द्वारा तैयार की गई रोड सेफ्टी पॉलिसी को मंत्रिमंडल ने अनुमोदित किया, जिसे राज्य में बढ़ती सड़क…
मुठभेड़ के बाद डॉक्टर हत्याकांड के आरोपी बदमाश मुदस्सर, समीर और अशरफ गए दबोचे, रिपोर्ट:अरुण कश्यप हरीद्वार। बहादराबाद क्षेत्र मे देर रात फिर बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई, जिसके बाद चर्चित डॉक्टर गोपाल हत्याकांड के आरोपी बदमाश पुलिस की गिरफ्त में आ गए, ये बदमाश मोटरसाइकिल से कलियर की ओर से कोर कॉलेज की ओर आ रहे थे बदमाश, चेकिंग के लिए रोकने पर इन्होंने पुलिस टीम पर फायर झौंक दिया, जिसके बाद पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई, जिसके बाद मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया, घायलों…

