🚨 नो हेलमेट – नो पेट्रोल: हरिद्वार में आज से सख्ती, बाइकर्स की बढ़ी धड़कनें! 🚨 रिपोर्ट दिशा शर्मा हरिद्वार, 22 सितंबर 2025। अब अगर बिना हेलमेट पेट्रोल पंप पर पहुंचे, तो टंकी खाली ही रह जाएगी! सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी निखिल शर्मा के निर्देश पर परिवहन विभाग, हरिद्वार ने आज से “नो हेलमेट – नो पेट्रोल” अभियान की शुरुआत कर दी है। पहले ही दिन SIDCUL क्षेत्र के चार बड़े पेट्रोल पंप – 1. AR Petrol Pump 2. Rao Filling Station 3. Ish Kripa Petrol Pump 4. Mannat Petrol Pump पर इस नियम को सख्ती से…
Author: Satyam Express
आमजन का फूटा गुस्सा, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष करण माहरा का पुतला दहन। अधिकारियों पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर कांग्रेस पर जमकर बरसे कार्यकर्ता। रिपोर्ट:अरुण कश्यप! हरिद्वार। उत्तराखंड में तैनात वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष करण माहरा की टिप्पणी पर भाजपा कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। मंगलौर बस अड्डे पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने करण माहरा का पुतला दहन कर जोरदार प्रदर्शन किया और कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि माहरा की बयानबाजी को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आमजन ने कहा कि इस तरह की हरकतों का परिणाम कांग्रेस को 2027 के…
हरिद्वार : दो सरकारी प्राइमरी स्कूल होंगे मॉडल विद्यालय, बच्चों को मिलेगी नई उड़ान रिपोर्ट दिशा शर्मा हरिद्वार। शिक्षा को नए आयाम देने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने शुक्रवार को राजकीय प्राथमिक विद्यालय अपर रोड स्थित नं. 34 और नं. 41 का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बच्चों की सुरक्षा और बेहतर शिक्षा व्यवस्था को प्राथमिकता देते हुए दोनों विद्यालयों का कायाकल्प कर उन्हें मॉडल स्कूल बनाने का निर्णय लिया। निरीक्षण में जिलाधिकारी के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा और एचआरडीए उपाध्यक्ष अंशुल सिंह भी मौजूद रहे।…
जनहित में रामविशाल की पहल: अवैध दुकानों की जांच और कूड़ा निस्तारण केन्द्र चालू करने की मांग को लेकर आढ़तियों ने डीएम से की मुलाकात रिपोर्ट:अरुण कश्यप! हरिद्वार।ज्वालापुर स्थित कृषि उत्पादन मंडी समिति से जुड़े आढ़तियों और थोक व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल देवभूमि सब्जी फल विक्रेता आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष तीर्थाचार्य राम विशाल दास जी महाराज के नेतृत्व में शुक्रवार को जिलाधिकारी से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने किसानों, आढ़तियों और व्यापारियों से जुड़ी समस्याओं से जिलाधिकारी को अवगत कराया। उन्होंने अवैध रूप से निर्मित व आवंटित 12 दुकानों में पारदर्शिता की जांच, राइपनिंग चैम्बर व कूड़ा निस्तारण केन्द्र से चोरी…
स्वरांजलि: पं. भातखंडे को सुरों में दी श्रद्धांजलि, युवा कलाकारों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां रिपोर्ट दिशा शर्मा हल्द्वानी। स्वर संगम संगीत संस्थान, हल्द्वानी द्वारा भारतीय संगीत के पुनरोद्धारक पं. विष्णु नारायण भातखंडे की स्मृति में “स्वर संगम स्वरांजलि-2025” का आयोजन हीरानगर स्थित स्वर संगम प्रांगण में धूमधाम से किया गया। इस अवसर पर संस्थान के प्रतिभाशाली युवा कलाकारों ने शास्त्रीय गायन, सितार, वायलिन, बांसुरी और तबला वादन की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम की शुरुआत मां शारदा और पं. भातखंडे के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर हुई। आचार्य हरीश चंद्र पंत द्वारा…
प्रेम विद्यालय की छात्राओं ने बनाया डिजिटल पुल, अंतरराष्ट्रीय मंच पर मिला सम्मान! रिपोर्ट:दिशा शर्मा! आगरा।कभी छात्रवृत्ति से वंचित लक्ष्मी और ज़मीन गंवाने वाले किसान रमेश जैसी कहानियां व्यवस्था की खामियों को उजागर करती हैं। इन्हीं वास्तविक समस्याओं से प्रेरणा लेकर डीईआई प्रेम विद्यालय, आगरा की छात्राओं आरना दयाल (कक्षा 12) और बानी सत्संगी (कक्षा 11) ने समाज को जोड़ने वाला एक अनूठा डिजिटल मंच “सिविकसेतु” तैयार किया। इस अभिनव परियोजना ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई और 15 से 17 सितंबर तक आयोजित SciHi Virtual Hackathon 2025 में तृतीय पुरस्कार अपने नाम किया। इस पूरी प्रक्रिया में…
हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिल्ला गैंग का सरगना भानु भारद्वाज दबोचा तमंचा और बाइक बरामद, दो अन्य सदस्य भी गिरफ्तार रिपोर्ट दिशा शर्मा हरिद्वार। कनखल क्षेत्र में दहशत फैलाने वाले पिल्ला गैंग के खिलाफ हरिद्वार पुलिस ने सख्ती बरतते हुए बड़ी कार्रवाई की है। लगातार दबिश के बाद गैंग का सरगना और संरक्षणकर्ता भानु भारद्वाज पुलिस के हत्थे चढ़ गया। आरोपी के पास से 315 बोर का तमंचा, दो जिंदा कारतूस और फायरिंग में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई। गौरतलब है कि 15 सितंबर को जगजीतपुर और कनखल क्षेत्र में गैंग के सदस्यों ने कई…
सेवा पखवाड़ा के तहत शिवालिक नगर में स्वच्छता अभियान और वृक्षारोपण रिपोर्ट दिशा शर्मा शिवालिक नगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर देशभर में चल रहे “सेवा पखवाड़ा” कार्यक्रम की कड़ी में नगर पालिका शिवालिक नगर में स्वच्छता एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा के नेतृत्व में पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, अधिकारियों, कर्मचारियों और नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की। कार्यक्रम की शुरुआत में अध्यक्ष राजीव शर्मा ने सभी को स्वच्छता की शपथ दिलवाई। इसके बाद पालिका परिसर और आसपास के क्षेत्रों में श्रमदान कर सफाई की गई तथा छायादार व औषधीय…
सेवा पखवाड़ा के तहत शिवालिक नगर में स्वच्छता अभियान और वृक्षारोपण रिपोर्ट दिशा शर्मा शिवालिक नगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर देशभर में चल रहे “सेवा पखवाड़ा” कार्यक्रम की कड़ी में नगर पालिका शिवालिक नगर में स्वच्छता एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा के नेतृत्व में पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, अधिकारियों, कर्मचारियों और नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की। कार्यक्रम की शुरुआत में अध्यक्ष राजीव शर्मा ने सभी को स्वच्छता की शपथ दिलवाई। इसके बाद पालिका परिसर और आसपास के क्षेत्रों में श्रमदान कर सफाई की गई तथा छायादार व औषधीय पौधों का…
प्रवीण वाल्मीकि गैंग से जुड़े दो पुलिसकर्मी गिरफ्तार, भेजा जेल। रिपोर्ट:दिशा शर्मा! देहरादून। उत्तराखंड एसटीएफ ने प्रवीण वाल्मीकि गैंग से जुड़े दो पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में आरक्षी शेर सिंह और आरक्षी हसन अब्बास जैदी शामिल हैं, जो पिथौरागढ़ में तैनात थे। एसटीएफ ने बताया कि शेर सिंह ने रुड़की कोर्ट परिसर में पीड़ित परिवार की मुलाकात प्रवीण वाल्मीकि से कराई और जमीन बेचने का दबाव बनाया, जबकि हसन अब्बास ने रुड़की अस्पताल में जाकर रेखा के बेटे सूर्यकांत को धमकाया। हाल ही में एसटीएफ ने रुड़की नगर निगम के भाजपा पार्षद और प्रवीण वाल्मीकि के…

