हरिद्वार में आपसी विवाद के बाद 8 महिलाएं गिरफ्तार
राहगीरों को अपनी ओर आकर्षित करने को लेकर दो पक्षों में हुआ विवाद, कोतवाली नगर पुलिस ने की कार्रवाई
रिपोर्ट; मोहित प्रधान
हरिद्वार। कोतवाली नगर पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग करने के मामले में आठ महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, दोनों पक्षों की महिलाओं के बीच राह चलते लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने को लेकर विवाद हो गया था। देखते ही देखते दोनों पक्षों में गाली-गलौज और मारपीट की नौबत आ गई।
घटना रोडवेज बस अड्डे से आगे रेलवे गेट के सामने की है। पुलिस टीम क्षेत्र में चेकिंग और सुरक्षा व्यवस्था में तैनात थी। इसी दौरान महिलाओं के दो पक्षों को आपस में झगड़ते देख पुलिस मौके पर पहुंची। स्थिति बिगड़ने और शांति भंग होने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने दोनों पक्षों की चार-चार महिलाओं सहित कुल आठ महिलाओं को हिरासत में लिया।
पुलिस ने सभी महिलाओं के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 126, 135 और 170 के तहत कार्रवाई की है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक नगर और क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में की गई।
पुलिस टीम में शामिल अधिकारी एवं कर्मचारी
1. व0उ0नि0 नंदकिशोर ग्वाड़ी
2. उपनिरीक्षक विक्रम सिंह बिष्ट
3. उपनिरीक्षक निशा सिंह
4. महिला कांस्टेबल 2494 शोभा
5. महिला कांस्टेबल मुन्नी राणा
6. महिला कांस्टेबल पूजा शर्मा
7. कांस्टेबल कमल मेहरा
8. कांस्टेबल हरीश रतूड़ी


