NDPS एक्ट में वांछित आरोपी जयराज देहरादून से गिरफ्तार
श्यामपुर पुलिस ने सुरागरसी-पतारसी के आधार पर की कार्रवाई, न्यायालय में किया जाएगा पेश

रिपोर्ट ; लक्ष्मण कश्यप
हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर वांछित, इनामी और वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत श्यामपुर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के एक वांछित आरोपी को देहरादून से गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, मु0अ0सं0 16/2020, वाद संख्या 23/20 और धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के मामले में आरोपी जयराज (27) पुत्र स्वर्गीय भगवान दास निवासी चुखुवाला, थाना कोतवाली नगर, देहरादून लंबे समय से वांछित चल रहा था। श्यामपुर पुलिस टीम ने सटीक सुरागरसी-पतारसी और लगातार प्रयासों के बाद आरोपी को उसके निवास स्थान चुखुवाला से गिरफ्तार किया।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी का नियमानुसार मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। इसके उपरांत उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। कार्रवाई में उपनिरीक्षक दरम्यान सिंह और कांस्टेबल विनीत कुमार शामिल रहे।


