श्यामपुर में लगातार चल रहा सत्यापन अभियान, किरायेदारों का पुलिस सत्यापन कराने की अपील

अपराधों पर अंकुश लगाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए पुलिस की कार्रवाई जारी
रिपोर्ट; लक्ष्मण कश्यप
हरिद्वार। जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से कोतवाली श्यामपुर पुलिस द्वारा लगातार सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशानुसार पुलिस टीम थाना क्षेत्र में रहने वाले किरायेदारों, बाहरी व्यक्तियों और संदिग्ध लोगों का सत्यापन कर रही है।
अभियान के तहत पुलिस मकान मालिकों और स्थानीय नागरिकों को भी जागरूक कर रही है। पुलिस ने सभी मकान मालिकों से अपने यहां रहने वाले किरायेदारों और अन्य व्यक्तियों का अनिवार्य रूप से पुलिस सत्यापन कराने की अपील की है।
श्यामपुर पुलिस के अनुसार, क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और संभावित अपराधों की रोकथाम के लिए सत्यापन अभियान आगे भी जारी रहेगा।
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। साथ ही कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।


