एबीपी न्यूज के सीओओ सौरभ याज्ञिक और आज तक की सीनियर एंकर शशि शर्मा आज लेंगे स्वामी कैलाशानंद का आशीर्वाद।
रिपोर्ट:अरुण कश्यप
हरिद्वार। एबीपी न्यूज के सीओओ सौरभ याज्ञिक और आज तक की सीनियर एंकर शशि शर्मा शनिवार को धर्मनगरी हरिद्वार पहुंचकर निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज से भेंट करेंगे और उनका आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। इस दौरान दोनों स्वामी जी से आध्यात्मिक मार्गदर्शन भी लेंगे।स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज इन दिनों पूरे सावन मास में निरंतर भगवान शिव की स्तुति और आराधना में लीन हैं। श्रावण मास में उनकी विशेष शिव साधना एवं पूजा-अर्चना जारी है। धर्मनगरी पहुंचने वाले श्रद्धालु और गणमान्य लोग भी स्वामी जी से मिलकर उनका आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं,


