25 दिन की मेहनत के बाद श्यामपुर पुलिस की मेहनत से ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा
प्रेम प्रसंग में हुई थी महिला की हत्या,,,,,
रिपोर्ट: अरुण कश्यप
हरिद्वार। चंडीदेवी रोपवे मार्ग के पास मिली अज्ञात महिला की लाश के मामले में हरिद्वार पुलिस ने 25 दिन की कड़ी मेहनत के बाद सनसनीखेज खुलासा किया है। एसएसपी नवनीत सिंह ने पत्रकार वार्ता में बताया कि प्रेम प्रसंग और शादी के दबाव से परेशान युवक ने अपने भाई और जीजा के साथ मिलकर महिला की हत्या की थी।10 मई 2026 को चंडी देवी मंदिर के पैदल मार्ग के पास झाड़ियों में एक अज्ञात महिला का सड़ा-गला शव मिला था। शव की पहचान मुश्किल होने के कारण पुलिस ने स्वयं वादी बनकर हत्या का मुकदमा दर्ज किया। जांच के दौरान पुलिस ने 600 घंटे से अधिक सीसीटीवी फुटेज, लाखों मोबाइल नंबरों और एसआईआर डाटा का विश्लेषण किया।महिला के हाथों पर गुदे नाम और अन्य सुरागों के आधार पर पुलिस बांदा, उत्तर प्रदेश तक पहुंची। जांच में पता चला कि मृतका कौशल्या का आरोपी रामप्रकाश उर्फ गोविंदा से प्रेम संबंध था। शादी का दबाव बढ़ने पर रामप्रकाश ने अपने भाई राकेश और जीजा छेदीलाल के साथ मिलकर कौशल्या को चंडी देवी दर्शन के बहाने हरिद्वार बुलाया और गला घोंटकर हत्या कर दी।
पुलिस ने तीनों आरोपियों को बांदा से गिरफ्तार कर लिया है। मामले के सफल खुलासे पर पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल ने टीम को 5 हजार रुपये और एसएसपी हरिद्वार ने 2500 रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है। पुलिस की तकनीकी विवेचना और सूक्ष्म जांच की इस कार्रवाई की व्यापक सराहना हो रही है।








