महर्षि कश्यप जयंती 5 अप्रैल को धूमधाम से मनाएगा हरिद्वार का कश्यप समाज, निकलेगी भव्य शोभायात्रा।
हरिद्वार।हरिद्वार का कश्यप समाज इस वर्ष महर्षि कश्यप जी की जयंती को 5 अप्रैल को बड़ी भव्यता, श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाएगा। जयंती समारोह की तैयारियों को लेकर कश्यप समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न गांवों और क्षेत्रों से बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने भाग लिया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस बार महर्षि कश्यप जयंती को ऐतिहासिक और भव्य रूप दिया जाएगा।
बैठक में मौजूद समाज के लोगों ने बताया कि सृष्टि रचयिता महर्षि कश्यप जी की जयंती हर वर्ष श्रद्धा के साथ मनाई जाती है, लेकिन इस बार इसे और अधिक भव्य स्वरूप देने का संकल्प लिया गया है। कार्यक्रम के तहत भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें कश्यप समाज के लोग बड़ी संख्या में शामिल होंगे। इसके साथ ही श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा।
बैठक में अजीतपुर, जियापोता जट बहादुरपुर, बिशनपुर, कुंडी, शाहपुर , अजीतपुर,सहित आसपास के क्षेत्रों से सैकड़ों की संख्या में कश्यप समाज के लोगों ने शिरकत की। समाज के लोगों ने कहा कि यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक होगा, बल्कि समाज की एकता, संगठन और सांस्कृतिक पहचान को भी मजबूत करेगा। उन्होंने कहा कि शोभायात्रा के माध्यम से महर्षि कश्यप जी के आदर्शों, उनके योगदान और समाज के गौरवशाली इतिहास को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा।
बैठक में मौजूद वक्ताओं ने कहा कि कश्यप समाज को संगठित होकर अपने महापुरुषों की जयंती को उसी गरिमा और सम्मान के साथ मनाना चाहिए, जिसके वे अधिकारी हैं। इस अवसर पर कार्यक्रम की रूपरेखा, शोभायात्रा के मार्ग, भंडारे की व्यवस्था तथा अन्य तैयारियों को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई।बैठक में अरुण कश्यप, बलराम कश्यप, लक्ष्मण कश्यप, विनोद कश्यप, दीपक कश्यप, विपिन कश्यप, नरेंद्र कश्यप, अभिषेक कश्यप, सूरज कश्यप ,कमल कश्यप, विपिन कश्यप, देवा कश्यप, शोभित कश्यप, टीनू कश्यप, विनीत कश्यप, सनी कश्यप, वासु कश्यप, अभिषेक कश्यप, रॉकी कश्यप, सागर कश्यप, कुणाल कश्यप, नीरज कश्यप, शुभम कश्यप, अनिकेत कश्यप, हिमांशु कश्यप, मनीष कश्यप, निशु कश्यप, वंश कश्यप, नितिन कश्यप, शालू कश्यप, अनुज कश्यप, विनोद कश्यप, राहुल कश्यप, दीपक कश्यप सहित अनेक कश्यप बंधुसहित कई दर्जनों कश्यप समाज के लोगों ने भा
ग लिया।


