भाजयुमो को मिला युवा नेतृत्व का नया चेहरा: विक्रम भुल्लर बने प्रदेश उपाध्यक्ष, मिशन–2027 पर फोकस
रिपोर्ट दिशा शर्मा

हरिद्वार। भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष विक्रम भुल्लर को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है। इस अवसर पर युवाओं ने आतिशबाजी कर एवं मिष्ठान वितरण कर खुशी जताई। वेद मंदिर आश्रम पहुंचकर विक्रम भुल्लर ने भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद से आशीर्वाद लिया।
स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि विक्रम भुल्लर की युवाओं में मजबूत पकड़ है और उनके नेतृत्व में युवा मोर्चा मिशन–2027 को कर्मठता व एकजुटता के साथ आगे बढ़ाएगा। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विजन को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया। भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा और चेयरमैन राजीव शर्मा ने इस नियुक्ति को संगठन के लिए सकारात्मक कदम बताया।
नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष विक्रम भुल्लर ने केंद्रीय व प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाकर संगठन को और मजबूत करेंगे। इस मौके पर युवा मोर्चा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।



