चिड़ियापुर बॉर्डर पर नवनिर्मित रिपोर्टिंग पुलिस चौकी का शुभारंभ
एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर की मौजूदगी में एसपी क्राइम एवं ट्रैफिक निशा यादव ने किया उद्घाटन, सीमा पर पुलिस व्यवस्था होगी मजबूत
रिपोर्ट; लक्ष्मण कश्यप

श्यामपुर। उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सीमा पर हरिद्वार-नजीबाबाद मार्ग स्थित चिड़ियापुर बॉर्डर पर सोमवार को नवनिर्मित रिपोर्टिंग पुलिस चौकी का विधिवत शुभारंभ किया गया। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर की मौजूदगी में एसपी क्राइम एवं ट्रैफिक निशा यादव ने फीता काटकर चौकी का उद्घाटन किया। इससे पहले पूजा-अर्चना कर नए भवन में विधिवत कार्यक्रम संपन्न कराया गया।
चिड़ियापुर बॉर्डर पर पहले से चेकपोस्ट संचालित थी। अब रिपोर्टिंग पुलिस चौकी के लिए स्थायी भवन तैयार किया गया है। नई चौकी स्थापित होने से पुलिसकर्मियों को स्थानीय स्तर पर कार्य करने के लिए स्थायी परिसर उपलब्ध होगा। साथ ही, दो राज्यों की सीमा पर पुलिस की मौजूदगी मजबूत होने और सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने में भी मदद मिलेगी।
उद्घाटन कार्यक्रम में एसपी दीपक सिंह, सीओ सिटी शिशुपाल नेगी, चंडीघाट चौकी प्रभारी देवेंद्र तोमर, लालढांग चौकी इंचार्ज गगन मैठाणी, वरिष्ठ उपनिरीक्षक संजीत कंडारी, एएसआई रविंदर गॉड और दरम्यान सिंह रावत मौजूद रहे।
इसके अलावा एनएचएआई के परियोजना निदेशक शंकेश शर्मा, जिला पंचायत सदस्य बृजमोहन पोखरियाल, ग्राम प्रधान देवेंद्र नेगी, योगेश चौहान, कमलेश द्विवेदी, हंस जैन और मैसर्स के एमडी पवन कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग भी कार्यक्रम में शामिल हुए।


