गाजीवाली में दर्जनों युवाओं ने ग्रहण की यूकेडी की सदस्यता
जिलाध्यक्ष गोकुल सिंह रावत के नेतृत्व में युवाओं ने पार्टी की विचारधारा में जताई आस्था।
रिपोर्ट लक्ष्मण कश्यप
श्यामपुर। गाजीवाली में क्षेत्र के दर्जनों युवाओं ने उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान युवाओं ने भाजपा और कांग्रेस पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए यूकेडी के प्रति अपनी निष्ठा जताई।जिलाध्यक्ष गोकुल सिंह रावत ने कहा कि उत्तराखंड राज्य का गठन यूकेडी के संघर्षों का परिणाम है। पार्टी ने हमेशा प्रदेश की संस्कृति, पहचान और उत्तराखंडियत को बचाने के लिए काम किया है। वहीं, जिला महामंत्री मोहित चौहान ने कहा कि पार्टी को बुजुर्गों, महिलाओं और युवाओं का समर्थन मिल रहा है।इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अरविंद रावत, उदित भारद्वाज, रितेश रावत और सिद्धांत सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।सदस्यता लेने वालों में नितिन शर्मा, योगेश शर्मा, विकास पाल, सिद्धार्थ कुमार, युवी सिंह, अर्जुन शर्मा, लक्की रावत, शिवम कुमार, सुमित कश्यप, रोनित पाल और शिवांग पाल सहित अन्य युवा शामिल रहे।


