वीसी सोनिका के एक्शन के बड़े रिएक्शन,
बुग्गावाला में 140 बीघा अवैध कॉलोनी पर चला था बुल्डोजर, भू-माफियाओं में भयंकर हड़कंप।
रिर्पोट:दिशा शर्मा!
हरिद्वार । इन दिनों हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण की वीसी सोनिका के सख्त एक्शन के बड़े रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं,पिछले दिनों जनपद के बुग्गावाला क्षेत्र में लगभग 140 बीघा भूमि पर विकसित की जा रही एक कथित अवैध कॉलोनी पर हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई से भू-माफियाओं में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि रजत जैन नामक व्यक्ति द्वारा कृषि भूमि पर बिना स्वीकृति कॉलोनी विकसित की जा रही थी, जहां बड़ी संख्या में आम के हरे पेड़ों की कटाई भी की गई। स्थानीय लोगों के अनुसार कॉलोनी विस्तार के दौरान सरकारी भूमि पर भी कब्जे के आरोप सामने आए हैं।
सूत्रों का कहना है कि इस अवैध कॉलोनी में प्राधिकरण के एक बड़े अधिकारी की भी कथित रूप से मोटी हिस्सेदारी बताई जा रही थी, जिसके चलते लंबे समय तक कार्रवाई प्रभावित रही। हालांकि आखिरकार हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण की वीसी सोनिका ने सख्त रुख अपनाते हुए मौके पर बुल्डोजर चलवाकर निर्माण ध्वस्त करवा दिया।चर्चा यह भी है कि कॉलोनी को कार्रवाई से बचाने के लिए भू-माफिया द्वारा इलाके में एक किसान यूनियन का कार्यालय तक खोल दिया गया था, ताकि जनभावनाओं और किसान हितों की आड़ लेकर प्रशासनिक दबाव बनाया जा सके। बावजूद इसके प्राधिकरण की टीम ने कार्रवाई को अंजाम देकर स्पष्ट संदेश दिया कि अवैध कब्जों और अनियमित कॉलोनियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
कार्रवाई के बाद से संबंधित भू-माफियाओं में भारी नाराजगी और बेचैनी देखी जा रही है, जबकि स्थानीय लोग प्रशासन की इस कार्रवाई की सराहना कर रहे हैं।



