जमालपुर कलां मंडल युवा मोर्चा कार्यकारिणी घोषित,
आदर्श कश्यप बने महामंत्री।
रिपोर्ट दिशा शर्मा
हरिद्वार। भारतीय जनता युवा मोर्चा (जिला हरिद्वार) के अंतर्गत जमालपुर कलां मंडल की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। यह निर्णय भारतीय जनता पार्टी जमालपुर कलां मंडल के मंडल अध्यक्ष विवेक चौहान एवं युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अभिनव चौहान के परामर्श के उपरांत लिया गया।घोषित कार्यकारिणी में आदर्श कश्यप को मंडल महामंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन ने उनसे युवा वर्ग को जोड़ने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की अपेक्षा जताई है।नई कार्यकारिणी से क्षेत्र में संगठन को और अधिक मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।



