वीआईपी ग्रुप पर उठा मुद्दा, तो एसपी देहात ने दिखाई तत्परता । रिपोर्ट:अरूण कश्यप हरिद्वार।शुक्रवार शाम को समाजसेवी बलराम कश्यप के द्वारा जनपद के विश्वसनीय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वीआईपी ग्रुप पर एक पोस्ट डाली गई। इस पोस्ट में उल्लेख किया गया कि लक्सर में मिल के पास एक महिला पूर्णता निर्वस्त्र अवस्था में घूम रही है। आमतौर पर देखने में वह महिला मानसिक रूप से विक्षिप्त नजर आ रही थी । इस पोस्ट पर चर्चाओं का बाजार भी गर्म हुआ। इस पोस्ट का तुरंत संज्ञान एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह ने लिया और तुरंत ही लक्सर कोतवाल को निर्देशित किया।…
Author: Satyam Express
उत्तराखंड जल संस्थान की लापरवाही आम जनता पर भारी! विभागीय लापरवाही के कारण पेयजल जल संकट गहराया! रिपोर्ट:* अजय शर्मा * हरिद्वार *: कहते हैं जल ही जीवन है और जल के बिना जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती लेकिन इसके विपरित जिम्मेदार विभाग और इसके अधिकारी किस तरह से पेयजल का संचय कर आपूर्ति कर रहे हैं यह आपके सामने है। आपको बता दें की तीर्थ नगरी हरिद्वार से स्टे ग्राम हरिपुर कलां में पिछले कई दिनों से पेयजल लाइन लीकेज होने के कारण जल की आपूर्ति नहीं हो पा रही है यहां क्षेत्र वासियों के साथ-साथ…
*सावधान: जानलेवा हो सकता है ओला स्कूटर* । रिपोर्ट: *दिशा शर्मा* हरिद्वार। यदि आप भी ओला स्कूटर चला रहे हैं तो सावधान हो जाएं, क्योंकि यह स्कूटर आपके लिए जानलेवा तक साबित हो सकता है इसलिए लंबे समय से स्कूटर में काफी शिकायतें मिल रही है ,लेकिन गुरुवार को हद तो तब हो गई जब एक ओला स्कूटर चालक की जान जाते-जाते बची। दरअसल पूरी तरह एंड्रॉयड सिस्टम से संचालित हो रहा यह ओला स्कूटर नई तकनीकी का है,तथा इसकी अधिकांश मरम्मत भी कंप्यूटर से ही संभव है। गुरुवार को हरिद्वार के देवपुरा निवासी सचिन बिश्नोई जैसे ही आर्यनगर स्थित…
नेशनल योग चैम्पियनशिप में प्रतिभागियों ने किया बेहतर प्रदर्शन- योगी रजनीश रिपोर्ट* मोनू कश्यप हरिद्वार।ऊँ आरोग्यम योग मंदिर के तत्वाधान में इस वर्ष भी नेशनल योग चैम्पियनशिप का आयोजन गौतम फार्म, कनखल में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ योगी रजनीश, विशाल गर्ग, अर्चना शर्मा, दीप्ति सिंह, अजीत सिंह, निधि राठी, राहुल कुमार, सोनिका प्रजापति, पाशवानी, रेखा आदि ने दीप प्रज्वलित कर किया। योग प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों डी.पी.एस. दौलतपुर, बी.एम.एल.मुंज्याल हरिद्वार ग्रीन्स, बी.एम.एल.मुंज्याल गंगा ग्रीन्स, मां सरस्वती पब्लिक स्कूल, धूमसिंह मैमोरियल पब्लिक स्कूल, मां आनंदमयी स्कूल रायवाला, महाराणा प्रताप ढ़ढेरा रूड़की, योगधाम फिटनेस, हरिद्वार योग सैन्टर, डांस वाइब्स, ओजाईमा सहारनपुर,…
हरिद्वार: गजराज ने फिर एक को उतारा मौत के घाट, दूसरे को पहुंचाया अस्पताल तो तीसरा भागा। रिपोर्ट :संजीव कुमार! हरिद्वार : मॉर्निंग वॉक पर जा रहे एक ग्रामीण की हाथी ने हमला करके जान ले ली तथा दूसरा गंभीर हालत में है,भगवानपुर क्षेत्र के गांव हरिपुर टोंगिया मॉर्निंग मैं हुई इस घटना से पूरे क्षेत्र में हड़कंभ मच गया। आज सुबह तीन ग्रामीणों पर हुए हाथी के हमले से लोगो में वन विभाग के खिलाफ बेहद रोष है, हमले के शिकार तीसरे व्यक्ति ने किसी तरह भाग कर जान बचाई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को…
गला रेतकर कर दी युवती की हत्या,,, पुल के नीचे मिला शव रिपोर्ट:सोनू उनियाल! देहरादून:– हरिद्वार देहरादून राजमार्ग पर तीन पानी पुलिया के समीप एक युवती का शव मिला। गला रेत कर युवती की हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही। पुलिस मौके पर पहुंची। शव की पहचान नहीं हो पाई है। युवती की उम्र करीब 20 से 22 वर्ष बताई जा रही है। सोमवार सुबह राहगीरों ने देखा युवती का शव तो इसकी सूचना पुलिस को दी। घटनास्थल पर खून भी पड़ा हुआ था, जिससे संभावना जताई जा रही है कि इसी स्थान पर किसी धारदार हथियार से…
चेतावनी:फसल कटाई के बाद लगाई आग तो होगा ऐसे मुकदमा दर्ज़ । रिपोर्ट:मोहित प्रधान। हरिद्वार! फसल कटाई के बाद यदि किसी किसान ने अपने खेत में आग लगाई तो अब जिला प्रशासन की ओर से उस पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। रविवार शाम जिलाधिकारी धीराज सिंह गब्रियाल ने आदेश जारी कर कहा कि गेहूं और गन्ने की फसल कटाई के बाद यदि कोई किसान ने उसमें आग लगाता है तो यह आईपीसी की धारा 1860 वायु प्रदूषण रोकथाम एवं नियंत्रित अधिनियम 1981 के तहत कानून अपराध है , आग लगाने वालो के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कराया जायेगा। जनपद…
कोकीन सप्लाई करने आई थीं कोबरा गैंग की लेडी गैंगस्टर, हुई गिरफ्तार। रिपोर्ट: सोनू उनियाल,देहरादून। देहरादून -दून पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ ताबड़तोड़ प्रहार व नशा तस्करो की धरपकड़ में थाना राजपुर पुलिस को कल शनिवार देर रात बहुत बड़ी सफलता हाथ लगी है,जहां उनके द्वारा मसूरी रोड पर चलाये गए एक चेकिंग अभियान में कोबरा गैंग की केन्या मूल की एक महिला सदस्य को 31 ग्राम हाई प्रोफाइल ड्रग्स कोकीन के साथ गिरफ्तार किया। पकड़ी गई महिला वर्ष 2018 में टूरिस्ट वीजा पर भारत आई थी,जिसके बाद से कोबरा गैंग की सक्रिय सदस्य बनकर देश भर के अलग अलग…
तिमुंडिया मेले के आयोजन से होती है बद्रीनाथ धाम की यात्रा निर्विघ्न रिपोर्ट:सोनू उनियाल, देहरादून। तिमुंडिया मेले के साथ बद्रीनाथ धाम की यात्रा का आगाज हो गया है। पुरातन परंपरा के अनुसार इस साल भी जोशीमठ स्थित नरसिंह मंदिर प्रांगण में शनिवार को तिमुंडिया देव मेले का आयोजन हुआ। ऐसी परंपरा है कि इस मेले का आयोजन बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने से सप्ताह भर पहले पड़ने वाले शनिवार को होता है। इस मेले के आयोजन का उद्देश्य बद्रीनाथ धाम की यात्रा का सुखद संचालन है। ऐसी मान्यता है कि तिमुंडिया मेले का आयोजन करने से बद्रीनाथ धाम की यात्रा…
श्यामपुर पुलिस का गुड वर्क: तस्कर को लाखो रूपये और 29 ग्राम स्मैक के साथ किया गिरफ्तार! रिपोर्ट:अरूण कश्यप ए०एन०टी०एफ और श्यामपुर पुलिस की टीम ने सयुक्त रुप से अभियान चलाकर कांगडी गांव में शिवा उर्फ लड्डू पुत्र महेंद्र सिंह को तस्करी करते हुए 29 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार कर लिया।अभियुक्त के कब्जे से 5,96050 रुपये नगद धनराशि बरामद की गई । पुलिस ने 8/21 एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत मुकद्दमा दर्ज कर लिया,पुलिस टीम में एसओ नितेश शर्मा , एसआई रुकम सिंह, देवेन्द्र सिंह पाल ए०एन०टी०एफ के निरीक्षक नरेंद्र सिंह बिष्ट प्रभारी एस आई रणजीत सिंह, आदि शामिल रहे।

