गरीब परिवार की लड़कियों को काम देने के बहाने करवाया जाता था देह व्यापार, रहमत गेस्ट हाउस में चल रहा था देह व्यापार, नाबालिग लड़कियां जाती थीं परोसी, रिपोर्ट :अरूण कश्यप हरिद्वार। कलियर के गेस्ट हाउस में देह व्यापार का भंडाफोड़ हुआ जिसमे , पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने संयुक्त रूप से रहमत साबरी गेस्ट हाउस जो सोहलपुर रोड पर स्थित है वहा छापा मारा इस दौरान 08 महिलाओं व 11 पुरुषों को आपत्तिजनक सामग्री के साथ धर दबोचा गया। यहां देह व्यापार के लिए एक नाबालिक लड़की का भी इस्तेमाल किया जा रहा था, जिसे रेस्क्यू किया…
Author: Satyam Express
हल्ला बोल: सुराज सेवा दल 18जुलाई को घेरेगा लक्सर तहसील रिपोर्ट:अरूण कश्यप हरिद्वार।सुराज सेवा दल ने सरकारी विभागों में हो रहे भ्रष्टाचार को लेकर हल्ला बोलने की तैयारी कर ली है। लक्सर क्षेत्र में 18 जुलाई को विशाल रैली का आयोजन कर तहसील कैंपस पहुंचकर भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज बुलंद की जाएगी। यही नहीं सुराज सेवा दल ने मंगलौर उपचुनाव में हुई हिंसा को लेकर कांग्रेसी विधायकों पर भी कटाक्ष करते हुए उन्हें लाचार बताया। सिडकुल के एक होटल में सुराज सेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश जोशी ने कोर कमेटी की बैठक् को संबोधित करते हुए कहा कि मौजूदा…
खुशखबरी:अभियंताओं की कमी से जूझते प्रदेश के विभागों को बड़ी राहत मिली है , रिपोर्ट:अरूण कश्यप देहरादून:उत्तराखंड सम्मिलित राज्य कनिष्क अभियंता परीक्षा 2023 का परिणाम घोषित कर दिया गया है जिसमें हर विभाग को कनिष्क अभियंता मिले हैं *किसको कितने मिलेंगे कितने जेई* ग्रामीण निर्माण विभाग को 192 सिंचाई विभाग को 137 लघु सिंचाई विभाग को 46 पंचायती राज को 41 जल संस्थान को 89 पेयजल निगम को 62 लोक निर्माण विभाग को 228 आवास विभाग को 135 शहरी विकास विभाग को 32 पिटकुल को 5 यूजेवीएनएल को 49 कृषि विभाग को 37 उरेडा को 10 लोक निर्माण विभाग की…
शहादत:पांचों शहीदों के शव पहुंचे जौलीग्रांट मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि ! रिपोर्ट:सोनू उनियाल। देहरादून। जम्मू कश्मीर के कठुआ आतंकी हमले में शहीद उत्तराखंड के पांचों जवानों का पार्थिव शरीर जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचा। जहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत तमाम दिग्गजों ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की अब एयरपोर्ट से शहीदों के पार्थिव शरीर को पैतृक निवास स्थान भेजे जाएंगे। गौरतलब हो कि बीती रोज यानी 8 जुलाई को जम्मू कश्मीर के कठुआ में आतंकियों ने घात लगाकर सेना पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया था. सेना ने भी काउंटर अटैक कर जवाबी फारयिंग की, लेकिन आतंकी जंगल की तरफ भाग…
सोशल मीडिया के सहारे नशे से दूर कर रहे मनीष हर तरफ़ हो रही प्रसंशा। ______रिपोर्ट अरूण कश्यप हरीद्वार। सोशल मीडिया किस तरह से समाज सेवा और सकारात्मक कार्य को बढ़ावा दे सकता है इसका सबसे बड़ा और ताजा उदाहरण हमारे सामने मनीष शर्मा के रुप में मौजूद है, आजकल रील बनाने का चलन है, आजकल हर कोई बड़ी आसानी से रील बनाता नज़र आ जायेगा, लेकिन उनमें से अधिकांश केवल अपना टाइम पास के लिए रील बनाते हैं , लेकीन कुछ इसी तरह की रील बनाकर समाज को एक नई दिशा देकर दशा सुधारने का भी काम करते हैं,…
सुराज सेवा दल के अध्यक्ष का बेरोजगार संघ के अध्यक्ष पर बड़ा जुबानी हमला । रिपोर्ट: सोनू उनियाल! देहरादून। राज्य की जनता से जुड़ी हुई जनहित की समस्याओं पर जन आंदोलन करने वाले सुराज सेवा दल के अध्यक्ष रमेश जोशी ने बेरोजगार संघ के अध्यक्ष बॉबी कुमार पर जुबानी हमला बोला है। रमेश जोशी ने कहा कि बॉबी पवार से राज्य के सभी युवा भावनात्मक तरीके से जुड़े हुए हैं ऐसे में उन्हें अगर राजनीति करनी है तो फिर बेरोजगार संघ के अध्यक्ष से इस्तीफा देना चाहिए क्योंकि अगर बेरोजगार संघ के अध्यक्ष पद पर रहते हुए वहां राजनीति कर…
गजब: नगर निगम और विद्युत विभाग में चोरों की दस्तक ! रिर्पोट -दिशा शर्मा हरिद्वार। नगर निगम हरिद्वार के जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र कार्यालय में चोरों ने ताला तोड़ हाथ साफ कर दिया कंप्यूटर सहित कई और सामान भी चोरी कर लिया गया, केवल यही नहीं बल्कि नगर निगम परिसर में ही विद्युत विभाग के अधिशासी अभियन्ता कार्यालय में चोरों ने ताला तोड़ दिया, गनीमत यह रही कि वह कुछ कर चोरी नहीं कर सके। नगर कोतवाली पुलिस को दिए गए पत्र में सहायक नगर आयुक्त श्याम सुंदर ने बताया कि 5 जुलाई को जब सुबह कर्मचारी करीब 9:30 बजे…
भाजपा के मण्डल अध्यक्ष ने महिला समूह के साथ मिलकर चलाया पौधारोपण अभियान रिपोर्ट: दिशा शर्मा हरीद्वार। रानीपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष कैलाश भंडारी ने जय बद्री विशाल समूह की महिलाओं के साथ श्री देव सुमन पार्क टिहरी विस्थापित कालोनी में फलदार, छायादार पौधों का रोपण किया और सभी ने इनके संरक्षण की जिम्मेदारी ली। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष कैलाश भंडारी ने पौधे वितरित कर सभी से इस अभियान में शामिल होने और स्वजनों को प्रोत्साहित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी के इस अभियान को हम सभी मिलकर पूरा करना है और प्रकृति…
अवैध पैथोलॉजी के खिलाफ प्रदेश सरकार अब करेगी सख़्त कार्रवाई, रिपोर्ट:सोनू उनियाल देहरादून: उत्तराखंड में बेलगाम चल रहे पैथोलॉजी सेंटर्स पर लगाम लगाने के लिए उत्तराखंड सरकार ने कड़ा रुख अपनाया है. जिसके तहत, प्रदेश में अवैध रूप से संचालित हो रहे पैथोलॉजी सेंटरों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी. इस संबंध में स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने अधिकारियों को निर्देश जारी किये हैं. धन सिंह रावत ने कहा प्रदेश भर ने संचालित पैथोलॉजी सेंटरो के सत्यापन को अभियान चलाया जाए. मुख्य रूप से मैदानी जिलों देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर में बिना मानकों के संचालित हो रहे…
खतरनाक:देहरादून के गुच्चू पानी मे पास फंसे 10 लोग, किया रेस्क्यू । रिपोर्ट:सोनू उनियाल देहरादूनः उत्तराखंड में मॉनसून सक्रिय होने के बाद जिला प्रशासन ने अपील की है कि नदियों व जलस्रोत के किनारे न जाए। गुरुवार को देहरादून में हुई भारी के कारण गुच्चू पानी के पास टापू में फंसे 10 युवकों को नदी के तेज बहाव से एसडीआरएफ ने रेस्क्यू किया है। एसडीआरएफ की टीम द्वारा राजपाल सिंह निवासी टिहरी गढ़वाल, नवीन सेमवाल निवासी सेवलाकला देहरादून, आशीष कुमार निवासी राजपुर रोड जाखन देहरादून, मनोज सिंह निवासी टिहरी, मुकेश कुमार निवासी सिकंदराबाद जिला बुलंदशहर, साबिर निवासी आजाद कॉलोनी आईएसबीटी…

